फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China ›   China justifies road and military complex in Doklam

चीन ने फिर कहा दोकलम हमारा हिस्सा, सड़क और सैन्य कॉम्प्लेक्स बनाने को ठहराया सही

Sat, 20 Jan 2018 08:17 AM IST
एजेंसी, बीजिंग
एजेंसी, बीजिंग Updated Sat, 20 Jan 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
China justifies road and military complex in Doklam
चीन ने स्वीकार किया है कि वह दोकलम में विवादित क्षेत्र के पास सड़क और सैन्य कॉम्प्लेक्स सहित बड़े पैमाने पर अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रहा है। साथ ही, इसे जायज ठहराते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य अपने सैनिकों और नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना है। हाल में आई खबरों में सैटेलाइट से प्राप्त तस्वीरों के हवाले से कहा गया है कि भारत के साथ फिर गतिरोध पैदा करने के लिए चीन दोकलम में सीमा पर भारी सैन्य जमावड़ा कर रहा है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, ‘मैंने भी वह रिपोर्ट देखी है। मुझे नहीं मालूम ऐसी तस्वीरें किसने मुहैया कराई लेकिन दोंगलोंग (दोकलम) को लेकर हमारी स्थिति बिल्कुल स्पष्ट है। यह हमेशा से चीन का हिस्सा रहा है। इस संबंध में कोई विवाद नहीं है।’
विज्ञापन


मालूम हो कि इस इलाके पर भूटान भी अपना दावा करता है। इससे होकर गुजरने वाला गलियारा (चिकेंस नेक कॉरीडोर) भारत के लिए भी सामरिक दृष्टि से अहम है क्योंकि शेष भारत को उत्तर पूर्व से जोड़ने का यह महत्वपूर्ण मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के निर्माण गतिविधियों पर कोई दूसरा देश भी आपत्ति न उठाए।

China justifies road and military complex in Doklam
दोकलम
कांग ने कहा कि दोकलम में बुनियादी सुविधाओं में सुधार की चीन की कोशिश पूरी तरह वैध और जायज है। ठीक वैसे ही जैसे भारत अगर अपने क्षेत्र में कोई निर्माण करता है तो चीन इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करेगा। वे उम्मीद करते हैं कि चीन के निर्माण गतिविधियों पर कोई दूसरा देश भी आपत्ति न उठाए।

क्या चीन दोकलम में फिर विवाद पैदा करने की तैयारी कर रहा है, इस पर कांग ने कहा कि चिकेंस नेक कॉरीडोर से पास चीन को सड़क बनाने से रोक कर भारत ने द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा किया। आशा है कि इससे सबक सीखते हुए भारत दोबारा यह कोशिश नहीं करेगा। याद रहे कि पिछले साल दो महीने से ज्यादा समय तक दोकलम में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed