फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China is working on technology to disappear

गायब करने की तकनीक विकसित कर रहा है चीन

Wed, 11 Dec 2013 03:41 PM IST
Updated Wed, 11 Dec 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
China is working on technology to disappear

चीन के वैज्ञानिक चीज़ों को अदृश्य करने की तकनीक विकसित करने पर काम कर रहे हैं। ख़बरों के अनुसार चीन इस तकनीक का सैन्य इस्तेमाल कर सकता है।

विज्ञापन


हांगकांग के अख़बार 'साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट' की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन की सरकार ने ऐसे शोध समूह को आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है जो चीज़ों को आँखों या इलेक्ट्रॉनिक सेंसरों के लिए अदृश्य बना देने की तकनीक पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस तकनीक का इस्तेमाल स्टील्थ विमान के विकास में किया जा सकता है। हालाँकि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस तकनीक को विकसित होने में अभी दशकों लग सकते हैं क्योंकि फिलहाल इनमें इस्तेमाल हो सकने वाले 'सुपर तत्व' उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अख़बार के मुताबिक पिछले हफ़्ते झेजियांग यूनिवर्सिटी ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित ऐसे ग्लास पैनल दिखाए गए थे जिनमें कुछ मछलियाँ और बिल्लियाँ अदृश्य हो गईं थी।


हैरी पॉटर फिल्म में दिखाए गए जादूई लबादे जैसी चीज बनाने की उम्मीद होने के बावजदू शुरूआत में इस शोध के उप-उत्पाद विकसित किए जाएंगे।

साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक झेजियांग यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया जा रहा एक उपकरण हथियारों और सैनिकों को इंफ्रा रेड सेंसरों के लिए अदृश्य बना देगा।

अदृश्यता पर शोध करने वाला चीन अकेला देश नहीं है।

पिछले महीने ही अमेरिका  के भौतिक शास्त्रियों ने कहा था कि वे ऐसे बेहद सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की जाँच कर रहे हैं जिसका विकास सभी कोणों से देखने पर किसी चीज़ को अदृश्य बनाने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed