बॉस के खिलाफ शिकायत, दो साल की कैद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक व्यक्ति को अपने बॉस के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उजागर करने पर जेल की हवा खानी पडी है।
इस व्यक्ति का नाम शेंग शिंगुयान है जो चीन के हेनान प्रांत में रहते हैं।
शिंगुयान हेनान में परिवार नियोजन विभाग में काम करते थे जहां उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी को सरकारी धन चुराते पकडा था।
वरिष्ठ अधिकारी को इस मामले में मामूली जुर्माना चुकाना पडा लेकिन शिंगुयान को दो साल कैद की सजा मिली।
व्यवस्था बिगाड़ने का दोषी करार दिया गया
इस पूरे घटनाक्रम पर शेंग शिंगुयान कहते हैं, ''मेरे सहयोगियों ने मुझसे बदला लिया।''
उन्हें सामाजिक व्यवस्था बिगाडने का दोषी करार दिया गया। शिंगुयान ने इस फैसले के खिलाफ अपील की और अदालत ने निचली अदालत के फैसले की समीक्षा करते हुए उन्हें रिहा कर दिया।
शिंगुयान कहते हैं, ''भ्रष्टाचार उजागर करने के लिए यहां मेरी तरह कई लोगों को सजा मिलती रही है।''