{"_id":"bbc72b8660aebe9acb6c4504361d0d08","slug":"china-celebrate-mahatama-gandhi-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में धूमधाम से मनी गांधी जयंती","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन में धूमधाम से मनी गांधी जयंती
दिल्ली
Updated Thu, 03 Oct 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी अब चीन में भी छा गए हैं। चीन में बापू को उनके जन्म दिन पर शानदार तरीके से याद किया गया।
चीन में बुधवार को धूमधाम से बापू की 144वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर राजधानी बीजिंग के खूबसूरत चाओ यांग पार्क में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
इस दौरान चीनी बच्चों ने महात्मा गांधी के लोकप्रिय भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मशहूर शिल्पकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई गांधीजी की प्रतिमा के पास भारतीय राजनयिकों के अलावा चीनी और भारतीय नागरिक एकत्रित हुए।
भारत के उप राजदूत बाला भास्कर और एक स्थानीय चीनी संग्रहालय के अधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और दुनिया भर में गांधीजी के नेतृत्व और मूल्यों के प्रभाव को याद किया।