{"_id":"053facae-451e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"china-begins-air-patrols-of-disputed-islands-japan-objects","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन कर रहा है घुसपैठः जापान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन कर रहा है घुसपैठः जापान
बीबीसी हिंदी
Updated Thu, 13 Dec 2012 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान और चीन के बीच विवादित द्वीप का मामला एक बार फिर गरमा गया है। जापान ने चीन पर आरोप लगाया है कि चीन के लड़ाकू विमान ने पूर्वी चीन सागर के पास के जापानी हवाईक्षेत्र में अनाधिकार प्रवेश किया।
विज्ञापन
जापान सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक चीन के लड़ाकू विमान ने जापानी समय अनुसार 11 बजे हवाईक्षेत्र के पास उड़ान भरी।
जापान सरकार के प्रवक्ता ओसामू फुजीमूरा ने इस घुसपैठ पर कड़ा एतराज़ जताया है। उन्होंने चीन के सामने इस बाबत कड़ा विरोध दर्ज कराया।
विवाद
चीन और जापान के बीच ये द्वीप वर्षों से विवाद और तनाव का कारण रहा है। जापान में इस द्वीप को सेनकाकू के नाम से जाना जाता है जबकि चीन के लोग इसे दियागो द्वीप के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
जापान ने जहां इस घटना को निंदनीय करार दिया है वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने लडा़कू विमान की घुसपैठ को 'बेहद सामान्य' घटना करार दिया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, चीन के मंत्री का ये भी कहना था कि जापान को चाहिए कि महासागर के विवादित हिस्से के पास बने जापानी हवाईक्षेत्र पर रोक लगा दे।
जापान ने पिछले वर्ष भी चीन पर घुसपैठ का आरोप लगाया था जब चीनी लड़ाकू विमान ने विवादित द्वीप के उपर से उडा़न भरी थी। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि चीनी लड़ाकू विमान जापान के हवाईक्षेत्र में दाखिल हुआ हो।