फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China ban on ramzan Rosa

रमजान में रोजा रखने पर चीन ने लगाया प्रतिबंध

Thu, 18 Jun 2015 10:32 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
China ban on ramzan Rosa

चीन ने मुस्लिमों के पवित्र त्योहार रमजान के दौरान रोजा रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध उसने मुस्लिम बहुल शिनझियांग क्षेत्र में अधिकारियों, छात्रों और शिक्षकों पर लगाया है। उसने रमजान के महीने में सारे रेस्तरां खुले रखने का आदेश दिया है। इस क्षेत्र में उइघुर मुस्लिम अल्पसंख्यक रहते हैं।

विज्ञापन


चीन की सरकार को डर है कि रोजा रखने और धार्मिक सभाओं जैसी गतिविधियों से लोगों में अलगाववाद की भावनाएं जोर पकड़ सकती हैं। अक्सर यहां पर सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच झड़प की खबरें आती रहती हैं।
विज्ञापन


पिछले कई सालों से इस तरह जातीय संघर्षों में सैकड़ों लोगों को जान गंवानी पड़ी है। चीन शिनझियांग में हान समुदाय को बढ़ावा देता रहा है। चीन के इस आदेश से उइघुर समुदाय के बीच तनाव व्याप्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिनझियांग क्षेत्र में सभी रेस्तरां खुले रखने का दिया आदेश

China ban on ramzan Rosa

बृहस्पतिवार से शुरू हुए इस पवित्र महीने में ज्यादातर मुस्लिम रोजा रखते हैं, मगर चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी कई सालों से शिनझियांग में रोजा रखने पर प्रतिबंध लगाती रही है।

शिनझियांग के जिंघे काउंटी में सरकारी खाद्य एवं दवा प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर पिछले हफ्ते ही पोस्ट किए गए आदेश में कहा गया है, ‘रमजान के दौरान भी रेस्तरां और खानपान की दुकानें खुली रहेंगी।’ क्षेत्र के बोले काउंटी में अधिकारियों ने बताया कि रमजान के दौरान उपवास रखने या फिर धार्मिक गतिविधियों में शामिल रखने को मनाही है।

चीन के इस क्षेत्र में हर साल उइघुर मुस्लिमों के बीच रोजा रखने पर प्रतिबंध लगाया जाता है, जिसकी दुनिया भर में आलोचना होती है। चीन ने उइघुर मुस्लिमों पर कई तरह के प्रतिबंध थोप रखे हैं। वहीं उइघुर मुस्लिमों के हक में काम करने वाले समूहों का कहना है कि चीन के इस कदम से जातीय समूहों के बीच तनाव में इजाफा होता है।

वहीं, चीन ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि शिनझियांग में आतंकी हमले के मद्देनजर उसने यह प्रतिबंध लगाया है। उसने आरोप लगाया है कि 66हिंसा के लिए कट्टर धार्मिक समूह जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed