फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   China also joined lost aircraft searching mission

अब चीन भी सुलझाएगा लापता विमान की पहेली

Sun, 23 Mar 2014 04:07 PM IST
Updated Sun, 23 Mar 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
China also joined lost aircraft searching mission

मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान की तलाश के लिए जारी अंतरराष्ट्रीय अभियान में शामिल होने के लिए चीन के दो सैनिक विमान ऑस्ट्रेलिया पहुँच गए हैं।

विज्ञापन


खोजी दल चौथे दिन भी हिंद महासागर में अभियान चलाने के लिए तैयार हैं।

उपग्रह से मिली दो तस्वीरों में इस इलाक़े में कुछ तैरती हुई वस्तुओं को दिखाया गया है। इससे इस बात की संभावना प्रबल हुई है कि लापता विमान वहाँ हो सकता है।
विज्ञापन


मलेशिया से नाराज़ चीन

China also joined lost aircraft searching mission

मलेशिया एयरलाइंस के लापता विमान एमएच-370 में सवार 239 यात्रियों में से अधिकांश चीनी थे। अब इस विमान के लापता हुए दो हफ्ते से अधिक हो चुके हैं। चीन ने मलेशिया की लापता विमान के तलाश में चलाए जा रहे अभियान की आलोचना की है।

ऑस्ट्रेलिया के शहर पर्थ पहुंचे चीन के दोनों सैनिक विमान मलेशिया से गए हैं, जहाँ वो तलाशी अभियान में मदद कर रहे थे। पर्थ के हवाई अड्डे पर छह विमान पहले से ही मौजूद थे।

शनिवार को उन्होंने हिंद महासागर के एक बड़े क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। लेकिन उन्हें कोई मलबा नज़र नहीं आया। इस अभियान में मदद करने वाले पोत या तो इस इलाक़े में हैं या रास्ते में हैं।

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना सक्षम

China also joined lost aircraft searching mission

जिस इलाक़े में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, वहाँ ऑस्ट्रेलियाई नौसेना पहुँच गई है। ऑस्ट्रेलिया की नौसेना मलबे को देखे जाने की स्थिति में उसे निकालने में सक्षम है।

मलेशिया के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहे उसके विमान की संचार व्यवस्था को जानबूझकर बंद कर दिया गया था।

यह बोइंग 777 विमान आठ मार्च को उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद लापता हो गया था। विमान में सवार यात्रियों में से दो-तिहाई यात्री चीन के थे।

विज्ञापन

तस्वीर के आधार पर खोजबीन

China also joined lost aircraft searching mission

चीन ने शनिवार को उपग्रह से ली गईं तस्वीरें जारी की थीं, इसमें दक्षिण हिंद महासागर में तैरती हुई एक चीज़ नज़र आ रही थी। यह स्थान पर्थ से ढाई हज़ार किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। यहाँ पहले से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इसकी घोषणा मलेशिया के कार्यकारी परिवहन मंत्री हशीमुद्दीन हुसैन ने शनिवार को कुआलालंपुर में संवाददाता सम्मेलन में की थी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि भारतीय समयानुसार यह तस्वीर 18 मार्च को सुबह साढ़े नौ बजे के क़रीब ली गई थी।

मिला है कुछ सुराग

China also joined lost aircraft searching mission

शनिवार को तलाशी अभियान ख़त्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया मैरीटाइम सेफ्टी अथॉरिटी ने कहा कि एक विमान ने पांच किलोमीटर के दायरे में कुछ छोटी-छोटी चीज़ें तैरती देखे जाने की ख़बर दी है।

इन चीजों को नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है। इनमें लकड़ी की एक पट्टी भी है।

जबकि उपग्रह की तस्वीर में दिखाई दे रही बड़ी चीज़ का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed