फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Congress leaders were stealing the ration of the poor, police registered an FIR

छत्तीसगढ़ : गरीबों का राशन चोरी कर रहे थे कांग्रेस नेता, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 21 Aug 2021 12:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Aug 2021 12:35 PM IST
सार


बिलासपुर में जिला कांग्रेस के महामंत्री गौरव अग्रवाल पर राशन की दुकानों से चावल चोरी का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन कांग्रेसी नेता फरार है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh: Congress leaders were stealing the ration of the poor, police registered an FIR
प्रतीकात्मक फोटो।

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लक्ष्मी राइस मिल के मालिक व जिला कांग्रेस महामंत्री गौरव अग्रवाल पर एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि वे राशन की दुकानों से राशन चुराने वाले गिरोह के साथ मिले हुए थे। गिरोह द्वारा चुराए गए चावल को वे खरीदकर अपनी मिल पर रखते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मिल के मैनेजर मन्नालाला समेत दो विक्रेताओं विजय कुमार व दौलत पात्रे को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मी राइस मिल के मालिक गौरव अग्रवाल का मोबाइल बंद आ रहा है और वे फरार हैं। उनकी तलाश में बिल्हा व चकरभाठा क्षेत्र में छापेमारी भी की गई थी, लेकिन पुलिस को अबतक सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन


पांच अगस्त को खुला था मामला 
पुलिस की स्पेशल टीम ने पांच अगस्त को राशन दुकानों का ताला तोड़कर चीनी व चावल चुराने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा था। आरोपियों के पास से 500 बोरी चावल मौके पर बरामद हुआ, इस दौरान उनके पास से गाड़ी भी मिली। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वे जिस राइस मिल में चावल बेचते हैं वह कांग्रेस नेता गौरव अग्रवाल का है। नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


72 घंटे की चेतावनी के बाद दर्ज हुई एफआईआर
चावल चोरी में कांग्रेस नेता का नाम सामने आते ही भाजपा के नेता सक्रिय हो गए। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने एसपी दीपक झा से मुलाकात कर मिल मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर 72 घंटे बाद उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। इसके बाद पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed