{"_id":"39ce9916-5316-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chavez-condition-grew-worse","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावेज़ की तबियत और ख़राब हुई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चावेज़ की तबियत और ख़राब हुई
बीबीसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेज़ुएला के उप राष्ट्रपति का कहना है कि क्यूबा में कैंसर ऑप्रेशन के बाद राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ की तबियत और बिगड़ गई है। क्यूबा से दिए गए टेलीविज़न संदेश में निकोलस मदूरा ने कहा कि चावेज़ की हालत ‘नाज़ुक ’ बनी हुई है।
विज्ञापन
चावेज़ का क्यूबा में 11 दिसंबर को चौथी बार कैंसर ऑप्रेशन किया गया था लेकिन इसके बाद उन्हें सांस संबंधी संक्रमण हो गया। चावेज 1999 से सत्ता में हैं और अक्तूबर में उन्होंने एक और कार्यकाल के लिए चुनाव जीता है। मदूरा ने चावेज़ की हालत का विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया लेकिन यह ज़रूर कहा कि उनके स्वास्थ्य की ताज़ा पेचीदगियों का संबंध सांस संबंधी संक्रमण से है।
विज्ञापन
शपथ लेने पर संशय
टेलीविज़न पर यह बताते हुए मदूरा काफी गंभीर दिख रहे थे और उनके बगल में चावेज़ की सबसे बड़ी पुत्री रोज़ा, उनके दामाद जॉर्ज अरीज़ा और वेनेज़ुएला के अटॉर्नी जनरल सिलिया फ़्लोरेस खड़े हुए थे। उप राष्ट्रपति ने कहा कि वह ‘अगले कुछ समय’ तक हवाना में रहेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि वह वहां कब तक रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चावेज़ को नए कार्यकाल के लिए 10 जनवरी को शपथ लेनी है लेकिन उनके सहायकों का मानना है कि चावेज़ संभवत: उस समारोह में भाग न ले पाएं। विपक्ष का कहना है कि ऐसी स्थिति में 30 दिनों के अंदर दोबारा चुनाव करवाना पड़ सकता है।