{"_id":"d64eacb4-5653-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chavez-battling-severe-lung-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावेज को फेफड़े का गंभीर संक्रमण","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चावेज को फेफड़े का गंभीर संक्रमण
Updated Fri, 04 Jan 2013 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्युगो चावेज को फेफड़े का गंभीर किस्म के संक्रमण हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक ये दिक्कत ऑपरेशन के बाद शुरू हुई है।
विज्ञापन
अट्ठावन साल के चावेज का 11 दिसंबर को कैंसर के इलाज के लिए चौथा ऑपेरशन किया गया था। जिसके बाद उनकी की सांस की नलियों में संक्रमण पैदा हो गया।
काराकास से जारी एक बयान में सूचना मंत्री एरनेस्टो विलिग्यास ने कहा है कि संक्रमण की वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चावेज को 10 जनवरी को दोबारा से राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेनी है।
विज्ञापन
'अफवाहों पर ध्यान न दें'
हवाना में हुए ऑपेरशन के बाद चावेज सार्वजनिक रूप से नहीं दिखे हैं जिसे लेकर हर तरफ कई तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मंत्री के अलावा चावेज के कई और साथियों ने जनता से आग्रह किया है कि वो उनके स्वास्थ्य को लेकर फैलाए जा रहे झूठ पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विलिग्यास ने नागरिकों से कहा है कि वो उस 'मनोवैज्ञानिक युद्ध' का शिकार न हों जो मुल्क में अस्थिरता पैदा करने के इरादे से मीडिया में फैलाई जा रही है।
फूट
विरोधी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उप राष्ट्रपति निकोलस मदुरो और संसद प्रमुख दियोस्तादियो कबेलियो में मतभेद हैं। चावेज ने मदुरो को अपना सबसे पसंदीदा उत्तराधिकारी बताया है। कबेलियो ने कहा है कि जो मतभेद की बात कर रहे हैं उन्हें इसके सच होने के लिए दो हजार साल इंतजार करना पड़ेगा।