{"_id":"5deb7ea442ad8f12132ad799cee52ac6","slug":"ceasefire-with-nigeria-and-boko-haram-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया और बोको हराम में हुआ 'संघर्ष-विराम'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
नाइजीरिया और बोको हराम में हुआ 'संघर्ष-विराम'
Updated Sat, 18 Oct 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारजीरिया में सेना का कहना है कि इस्लामिक चरमपंथी समूह बोको हराम के साथ संघर्ष विराम को सहमति हो गई है।
विज्ञापन
बोको हराम अब अगवा की गई स्कूली छात्राओं को भी रिहा करने पर राजी हो गया है।
नाइजीरिया के रक्षा प्रमुख एलक्स बदेह ने इस संघर्ष विराम की घोषणा की। हालांकि बोको हराम ने इस बारे में कोई सार्वजनिक वक्तव्य जारी नहीं किया है।
साल 2009 से ये समूह वहां बग़ावत किए हुए है और यहां जारी लड़ाई में केवल इस साल में 2000 नागरिकों के मारे जाने की रिपोर्टें हैं।
छह महीने पहले 200 से ज्यादा स्कूली छात्राओं के अपहरण की घटना सामने आने के बाद बोको हराम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई थी।
इन छात्राओं को उत्तरी बोर्नो से अगवा किया गया था।
बीबीसी संवाददाता का कहना है कि नाइजीरिया के ज्यादातर लोग इस घोषणा के बाद भी संशय की स्थिति में है।