फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   catholic food fight festival in spain

स्पेन में दोस्ताना लड़ाई के चलते बर्बाद होता है हजारो टन आटा,कई हजार अंडे

Sun, 30 Dec 2018 11:21 PM IST
Trainee Trainee वल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्पेन
वल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्पेन Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 30 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
catholic food fight festival in spain
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्पेन के  एलकांटे प्रांत का आईबीआई शहर इन दिनो फुडफेस्टिवल के रंग में रंगा हुआ है। स्पेन की गलियां में शुक्रवार को अंडे, आटे और जले हुए पटाखों की राख भरी पड़ी है। इस त्योहार का आयोजन एलकांटे शहर में पिछले 200 साल से प्रत्येक 28 दिसंबर को एक अजीबो-गरीब तरीकों से मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान दोस्ताना लड़ाई भी की जाती है। इस त्योहार को यहां कैथोलिक फूड फाइट फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है। इसकी त्योहार की शुरुआत सुबह आठ बजे से होती है। इस त्योहार में  मुख्य मुकाबले के लोग दो टोलियों में बांटा जाता है। इन दोनों टोलियां की  ड्रेस एकदम सेना जैसी होती हैं। लेकिन इन ड्रेसों के रंग अलग-अलग होते हैं।

विज्ञापन


त्योहार की शुरूआत होते ही मेयर ने रोंडला बैंड के साथ दोनों टोलियों से चल समारोह शुरू करने को कहा बैंड शरू होते ही दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर सड़े अंडे, आटा, हर्बल रंग की बौछार करना शरू कर दिया। इस दौरान आतिशबाजी और हल्की तीव्रता के साथ पटाखे भी एक-दूसरे पर चलाए गए। यह दोनो टोली दोपहर को टाउन हॉल पहुंचा। वहां भी दो घंटे तक ये दोस्ताना लड़ाई देखने को मिली। इस त्योहार के नियमानुसार इस फेस्टिवल में हर एक नागरिक को भाग लेना जरूरी है। जो व्यक्ति इस त्योहार में नहीं लेता या इस त्योहार के नियमों को तोड़ता है, उससे प्रशासन जुर्माना वसूल करता है। इस त्योहार से आई जुर्माने की राशि चैरिटी को दे दी जाती है। स्पेन के एलकांटे प्रांत के आईबीआई शहर में फूड फेस्टिवल को देखने 10 देशों के सैलानी स्पेन पहुंचे, इस त्योहार में 10 टन आटे का इस्तेमाल एक-दूसरे पर उछालने के लिए किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए इस उत्सव में आटे के साथ 20 हजार से ज्यादा अंडो और 10 हजार ज्यादा आतिशबाजी की चीजें इस्तेमाल किया गया। इस उत्सव में भाग लेने के लिए जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन समेत 10 से ज्यादा देशों से ज्यादा  लोग शामिल हुए। 25 साल पहले इस त्योहार के नियमो में तब्दीली की गई है। 10 साल पहले जब स्पेन मंदी से बुरी तरह प्रभावित था, उस समय स्पेन के आलोचकों ने इसे भद्दा उत्सव तक कहा था। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस त्योहार में कई टन आटा, हजारों अंडे बर्बाद किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed