फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   canadian sniper shoots terrorist from 3.5 km, makes world record

3.5 किमी दूरी से स्नाइपर ने लगाया निशाना, 10 सेकेंड में आतंकी ढेर

Fri, 23 Jun 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 23 Jun 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
canadian sniper shoots terrorist from 3.5 km, makes world record

बीते महीने कनाडा स्पेशल फोर्स के एक स्नाइपर ने ईराक में आईएसआईएस के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में एक आतंकी को 3,450 मीटर की दूरी से मार गिराया। अब तक के इतिहास में यह सबसे ज्यादा दूरी से लगाया गया निशाना है, जिसमें किसी की मौत की पुष्टि हुई है। दरअसल आईएसआईएस के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में स्नाइपर ने एक बिल्डिंग से निशाना लगाया था, जिसके 10 सेकेंड बाद आतंकी मारा गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, निशाना टीएसी-50 रायफल से लगाया गया था। आतंकी को मार गिराने वाला स्नाइपर एलीट जेटीएफ-2 (ज्वाइंट टास्क फोर्स 2) का हिस्सा है। इस फोर्स का इस्तेमाल आतंकियों से मुकाबला करने और बंधक को छुड़ाने के लिए होता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मिलिट्री एक्सपर्ट का कहना है कि यह रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन है। इससे पहले सबसे ज्यादा दूरी से निशाना लगाने का रिकॉर्ड ब्रिटिश सैनिक क्रैग हैरिसन के नाम पर था। क्रैग ने तालिबान में एक आतंकी को 2,475 मीटर की दूरी से मार गिराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed