फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   27 terrorist killed in june in kashmir valley

कश्मीर में आतंक पर हुआ बड़ा प्रहार, जून महीने में 27 दहशतगर्द किए गए ढेर

Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 23 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
27 terrorist killed in june in kashmir valley
डेमो पिक

कश्मीर घाटी में जून के महीने में 42 लोगों की जानें गई जिनमें से 27 आतंकी घाटी में हुई 13 आतंकी गतिविधियों के दौरान मारे जा चुके हैं। महीने के पहले ही तीन सप्ताह में 27 आतंकी, 8 पुलिस कर्मी, 6 नागरिक और सेना के एक जवान गोलियों की भेंट चढ़ा है।

विज्ञापन


बारामुला जिले के सोपोर का पजलपोरा और निथिपोरा, अनंतनाग जिले का अरवानी और बिजबिहाड़ा, बांदीपोरा जिले का सुंबल, पुलवामा जिले का काकपोरा शामिल है। इन जगहों पर हुई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों द्वारा 10 स्थानीय और 4 विदेशी आतंकी मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


इन मुठभेड़ों के अलावा सेना द्वारा नौगाम, उड़ी सेक्टर के अलावा नियंत्रण रेखा पर करीब 13 आतंकियों को ढेर किया गया है। इन आतंकियों को उस समय ढेर किया गया जब वह भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान एक जवान शहीद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद हुए कई जवान

27 terrorist killed in june in kashmir valley
आतंकी हमले में शहीद हुए कई जवान - फोटो : File Photo

मारे गए स्थानीय आतंकियों में बोमई सोपोर का बशारत शेख, ब्रत कलां सोपोर का एजाज अहमद मीर और गुलजार अहमद, अंदरगाम पट्टन का बासित अहमद, काकपोरा पुलवामा का जुनैद मट्टू, आजाद मलिक, मोहम्मद शाकिर और मजीद मीर के साथ साथ पदगामपोरा अवंतीपोरा का शब्बीर अहमद शामिल है।

आतंकी गतिविधियों या फिर प्रदर्शन के दौरान मारे गए नागरिकों में गनवपोरा शोपियां का आदिल अहमद, बांदीपोरा का नसीर अहमद, खारपोरा बिजबिहाड़ा का मोहम्मद अशरफ खार, शमसीपोरा आरवनी बिजबिहाड़ा का अहसान डार, टेंगपोना पुलवामा का तौसीफ अहमद वानी शामिल है। पुलवामा के पिंगलाना गांव के एजाज अहमद को आतंकियों ने गोली मारी थी जो जनता दल यूनाइटेड से संबंधित था।

इस महीने आतंकी हमलों के दौरान आठ पुलिस कर्मी भी शहीद हुए हैं जिनमें से एक अधिकारी  है। आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के बोगुंड में शब्बीर अहमद नामक पुलिसकर्मी को गोली मारी जबकि एक अन्य पुलिस कर्मी श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हैदरपोरा में एक आतंकी हमले के दौरान शहीद हुआ। इसके अलावा 16 जून को अच्छाबल में आतंकियों द्वारा पुलिस पार्टी पर किए घातक हमले में एक एसएचओ फिरोज अहमद डार सहित 6 पुलिस कर्मी शहीद हुए थे।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed