फोटोशॉप से एक पत्रकार को बना दिया पेरिस का हमलावर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कैनेडियाई सिख युवक वीरेंद्र जुब्बल पूरे यूरोप में अचानक मशहूर हो गया है। क्या आप जानना चाहेंगे क्यों? वह इसलिए मशहूर हो गया है क्योंकि वहां उसे लोग पैरिस में हुए आतंकी हमले का दोषी समझ रहे हैं।
दरअसल किसी शरारती तत्व ने जुब्बल की तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से उसकी तस्वीर में बदलाव करते हुए उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया और जल्द ही जुब्बल की पहचान एक आतंकी के तौर पर बन गयी।
उसकी मुश्किल तब और बढ़ गयी जब एक स्पेनिश अखबार ने उसे आतंकी बताते हुए पहले पन्ने पर छाप दिया। पूरे विवाद पर जुब्बल का कहना है कि उसे गैमरगेट ने निशाना बनाया है। असल में जुग्गल गैमरगेट के आलोचक रहे हैं।
मीडिया की होगी जिम्मेदारी
वह असल तस्वीर में आईपोड थामे हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन फोटोशॉप के इस्तेमाल से उनके हाथ में कुरान थमा दी गयी है। यही नहीं उसकी जैकेट को भी इस्लामिक स्टेट के आतंकी की जैकेट बना दिया गया।
इस तस्वीर को जारी करने वाले ने लिखा कि ब्रेकिंग, पैरिस अटैक का एक हमलावर सिख है, जिसने इस्लाम कबूल कर लिया था।' हालांकि बाद में ये मैसेज हटा लिया गया।
लेकिन इस सारे विवाद से घबराए जुब्बल ने ट्वीट किया कि वह सिख ही है और उसने इस्लाम धर्म कबूल नहीं किया है और सारे मसले ने उसे बहुत खराब स्थिति में डाल दिया है। मुझे जो नुकसान होगा उसके लिए मीडिया जिम्मेदार होगा क्योंकि लाखों लोग मौर्फ तस्वीर देखकर मुझे आतंकी मान रहे हैं।