फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Canadian diver 'may have found' dummy atomic missile that disappeared in 1950

समंदर में मिला खोया हुआ परमाणु बम!

Tue, 08 Nov 2016 04:00 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 08 Nov 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
Canadian diver 'may have found' dummy atomic missile that disappeared in 1950
खोए परमाणु बम की नकल
कनाडा के एक गोताखोर ने समंदर में परमाणु बम जैसा उपकरण खोजने का दावा किया है। माना जा रहा है कि यह अमरीका का निष्क्रिय परमाणु बम हो सकता है।
विज्ञापन

सीन सिमरीचिंस्की ब्रिटिश कोलंबिया के पास समुद्री ककड़ी की तलाश में गोते लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें उड़नतश्तरी जैसी दिखने वाला धातु का एक उपकरण नजर आया। दी कनाडियन डिपार्टमेंट ऑफ नेशनल डिफेस (डीएनडी) का मानना है कि यह उपकरण 1950 के दशक में इसी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए अमरीकी बमवर्षक बी 36 में लगा परमाणु बम हो सकता है।

सरकार का मानना है कि इस बम में सक्रिय परमाणु सामग्री नहीं है। इस तलाश को पुख्ता करने के लिए हैदा गवई द्वीप समूह इलाके में नौसेना का जहाज भेजा जा रहा है। सिमरीचिंस्की ने बीबीसी को बताया कि अक्तूबर की शुरुआत में वो हैदा गवई द्विप समूह इलाके में गोताखोरी कर रहे थे, जहां उन्हें ये मिला। उन्होंने बताया कि ये एक किंग साइज के बेड से भी बड़ा था। वह ऊपर से चपटा था और उसा तला गोलाकार था। इसके बीचों-बीच सुराख था। सिमरीचिंस्की जब समुद्र से बाहर आए तो उन्होंने अपने साथी गोताखोरों से मजाक में कहा, '' मैंने कुछ ऐसा खोजा है, जो अद्भुत है। मुझे लगा कि यह एक उड़नतश्तरी है।''
विज्ञापन

जानिए परमाणु हथियार के गायब होने के पीछे क्या वजह थी।

Canadian diver 'may have found' dummy atomic missile that disappeared in 1950
सैन्य इतिहासकार गायब हुए परमाणु हथियार को लेकर आधी सदी से परेशान हैं। अमरीकी बमवर्षक बी 36 उस समय ब्रिटिश कोलंबिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वो टेक्सस के कार्सवेल एयरफोर्स बेस की उड़ान पर था।

इस विमान में मार्क 4 परमाणु बम लगा था। उड़ान के कुछ देर बाद ही विमान के इंजन में आग लग गई। चालक दल के 17 सदस्यों में से 12 ने पैराशूट के जरिए छलांग लगा दी। लेकिन पांच सदस्य ऐसा नहीं कर सके। अमरीकी सेना का कहना है कि बम में लेड, यूरेनियम और टीएनटी भरा हुआ था। लेकिन उसमें प्लोटोनियम नहीं था। इसलिए वह परमाणु धमाका करने में सक्षम नहीं था।

चालक दल ने विमान को ऑटो मोड में डाल दिया और उसे समंदर के बीच दुर्घटाग्रस्त होने दिया। तीन साल बाद इसका मलबा सैकड़ों किमी के दायरे में बिखरा पाया गया।
डीएनडी के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि उसने इस जानकारी को अपने अमरीकी समकक्ष से साझा किया है। विभाग का भी कहना है कि गोताखोर ने जो चीज खोजी है, वह बम हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed