{"_id":"5a126ba14f1c1b78548be1c6","slug":"canada-pm-justin-trudeau-to-apologise-gay-lgbtq2-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा के समलैंगिकों से 'औपचारिक' माफी मांगेंगे PM, बताया जा रहा एतिहासिक कदम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कनाडा के समलैंगिकों से 'औपचारिक' माफी मांगेंगे PM, बताया जा रहा एतिहासिक कदम
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी सरकार की तरफ से देश में रह रहे LGBTQ2 समुदाय के लोगों से औपचारिक रूप से माफी मांगने का ऐलान किया है। यह माफी उनके साथ हुए उत्पीड़न और अन्याय ने लिए मांगी जाएगी। LGBTQ2 समुदाय के अंदर लेसबीन, गे, बायसेक्सुअल, ट्रांसजेन्डर, समलैंगिक आदि शामिल होते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एक दिन की पीएम बनी 5 साल की बच्ची ने किया ये काम, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा
विज्ञापन
यह माफी उन लोगों से मांगी जाने वाली है जिन लोगों को गे होने की वजह से सरकारी नौकरी से निकाल दिया गया था या फिर उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस दर्ज करवा दिया गया था।
विज्ञापन
जस्टिन ट्रूडो के इस कदम की कनाडा में तारीफ हो रही है, कई मीडिया हाउस ने इसे किसी सरकार द्वारा उठाया गया एतिहासिक कदम बताया था। कनाडा की मीडिया के मुताबिक, 1950 से 1952 के बीच कनाडा के हजारों लोग ऐसे थे जिनको मिलिट्री या फिर दूसरी किसी नौकरी से निकाल दिया गया था, उनसे ही यह माफी मांगी जाएगी।