{"_id":"598019254f1c1b11128b48ae","slug":"canada-based-nri-launches-low-cost-gst-software-for-small-time-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से प्रभावित हुआ NRI, बनाया GST ऐप, एक रूपये में करेगा टैक्स कैलकुलेट ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पीएम मोदी से प्रभावित हुआ NRI, बनाया GST ऐप, एक रूपये में करेगा टैक्स कैलकुलेट
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Stalin Jeet
- फोटो : indiatoday
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी से प्रभावित होकर कनाडा में रहने वाले NRI ने छोटे व्यापारियों के लिए कम खर्च में चलने वाला GST सॉफ्टवेयर बनाया है। ये NRI मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। जिन्होंने ऐसा GST सॉफ्टवेयर बनाया है जो छोटे व्यापारियों को आसानी से GST कैलकुलेट करके देगा।
विज्ञापन
52 साल के NRI स्टॉलिन जीत पीएम मोदी के मेक इन इंडिया और GST के फैसले से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने पीएम मोदी के मोटिव को सपोर्ट करने की ठानी। स्टॉलिन 2012 में कनाडा में बस गए थे। स्टॉलिन ने अपने करियर की शुरूआत बतौर प्रिंटर की। बाद में 4 लाख कनाडाई डॉलर से उन्होंने ट्रांसपोर्ट बिजनेस की शुरूआत की। उन्हें 2015 में पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला, जहां पीएम मोजी ने NRIs को नेशनल इकोनॉमी पर बातचीत के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
स्टॉलिन ने कहा कि GST को समझने की जरूरत है। छोटे व्यापारियों को GST समझने और कैलकुलेट करने में बड़ी परेशानी होती थी इसलिए उन्होंने ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जो 1 रुपये प्रतिदिन में लोगों को GST कैलकुलेट करके दे। यह सॉफ्टवेयर ऐसे व्यापारियों के लिए है जिन्हें कंप्यूटर की बहुत जानकारी नहीं है। वो आसानी से GST कैलकुलेट कर सकते हैं। फ्रेश खाता ऐप के जरिये इसे कैलकुलेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
स्टॉलिन ने कहा कि सॉफ्टवेयर को सफल बनाना पहली चुनौती है। हमने हरियाणा सहकारी समितियों के लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित किया है और 2,000 रुपए में बेचा है, जबकि अन्य 1 लाख प्रति लाइसेंस ले रहे हैं। जीएसटी मोबाइल सॉफ्टवेयर की कीमत सबसे कम है। हम देश की दक्षता में योगदान करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री की पहल का समर्थन करने के लिए 1000 कदम उठाने के लिए तैयार हैं।