फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Cambodia: sent back to foreign tourists for making porn movies

कंबोडिया: पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप में विदेशी पर्यटकों को वापस भेजा

Wed, 14 Feb 2018 07:56 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 14 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
Cambodia: sent back to foreign tourists for making porn movies
बीबीसी
पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप में कंबोडिया ने 10 विदेशी पर्यटकों में से सात को निर्वासित कर दिया है। देश के उत्तर-पश्चिम सीम रीप में एक पार्टी के दौरान यौन कर्म की नकल की तस्वीरें सामने आई थीं जिसके बाद जनवरी में इन लोगों को को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से सात लोग ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और कनाडा के हैं जिन्हें पिछले सप्ताह जमानत दे दी गई थी और अब ये देश छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


बाकी के तीन लोग ब्रिटेन, नॉर्वे और नीदरलैंड्स के हैं जिन पर कथित तौर पर पार्टी आयोजित करने का मामला चलेगा। सभी दस लोगों ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे निर्वस्त्र नहीं थे और न ही उन्होंने कोई पॉर्न सामग्री बनाई है। रिपोर्टों के अनुसार, जिन सात लोगों को निर्वासित किया गया है उनके जमानती फैसले में कंबोडिया छोड़ना और वापस न आना शामिल था, हालांकि उनके खिलाफ आरोपों को वापस नहीं लिया गया है।
विज्ञापन


इस घटना की तस्वीरें एक वेबसाइट पर डाली गई थीं जिसमें कई जोड़े कपड़ों या स्विम वियर में एक होटल में यौन कृत्य का अभिनय कर रहे थे। सीम रीप शहर कंबोडिया के पर्यटन आकर्षण के केंद्र अंकोरवाट मंदिर परिसर का प्रवेश द्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों में यह शहर हाल के दिनों में काफी प्रसिद्ध हुआ है। पिछले कुछ सालों में इस शहर की 'नाइटलाइफ' भी तेजी से विकसित हुई है। जाहिरन, कई बार यह नाइटलाइफ कंबोडिया की सामाजिक रूप से रूढ़िवादी संस्कृति से मेल नहीं खाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed