फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   By posting personal photo on insta Italy's deputy PM girlfriend breakup in different way

इंस्टाग्राम पर अपनी निजी तस्वीर डालकर अलग अंदाज में इटली के सहायक पीएम की प्रेमिका ने तोड़ा रिश्ता

Tue, 06 Nov 2018 02:03 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
By posting personal photo on insta Italy's deputy PM girlfriend breakup in different way
सहायक प्रधानमंत्री मातेओ साल्विनी और उनकी प्रेमिका एलिजा इजोआर्दी

सोशल मीडिया के दौर में अनेक प्लेटफार्म होने के चलते लोगों के दिमाग में हमेशा कुछ नया या ऐसा अपडेट करने का आईडिया दिमाग में चलता रहता है जिससे उनके लाइक्स सिर्फ बढ़ते रहें। ऐसा ही कुछ हुआ है इटली में जहां सहायक प्रधानमंत्री मातेओ साल्विनी और उनकी प्रेमिका एलिजा इजोआर्दी का रिश्ता टूट गया।

विज्ञापन


लेकिन रिश्ते का ब्रेकअप कुछ इस अंदाज में हुआ की जिसे देखकर कोई नहीं कहेगा कि दोनों का रिश्ता टूट चूका है। सहायक प्रधानमंत्री मातेओ साल्विनी कि प्रेमिका टीवी ऐंकर एलिजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक निजी तस्वीर डाल कर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया।
विज्ञापन


तस्वीर बेड पर ली गयी साइड सेल्फी थी जिसे इटली में कुछ लोगों ने गरिमामय नहीं माना। रोम के सभी अखबारों एवं चैनेलों ने इस खबर को चलाया वहीं दूसरी ओर इटली और यूरोपियन कमिशन के बीच बजट को लेकर हुए झगड़े और पिछले महीने आए तूफान के कारण हुई बर्बादी की खबरें प्रमुखता बानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर अपनी ब्रेकअप की तस्वीर डालते हुए टीवी एंकर ने कैप्शन में लिखा कि, 'यह असल में वह नहीं है जो हमने एक-दूसरे को दिया और जिसे मैं मिस करूंगी, लेकिन वह है जो हम आज भी एक-दूसरे को देते हैं। बहुत सारा सम्मान उस सच्चे प्यार के लिए जो कभी था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed