फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Burkina Faso: 20 died in bomb blast in hotel

बुर्किना फासो में होटल के बाहर धमाका, 20 की मौत

Sat, 16 Jan 2016 11:29 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:29 AM IST
विज्ञापन
Burkina Faso: 20 died in bomb blast in hotel

बुर्किना फासो की राजधानी ऊगाडूगू में एक होटल के बाहर आतंकियों ने कार बम धमाका किया। इस धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई। धमाके के बाद आतंकियों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक बंधक बनाए गए करीब 30 लोगों को छुड़ा लिया गया है। स्पलेंडिड होटल पर शुक्रवार शाम को हमला हुआ था जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले होटल के बाहर कार बम धमाके हुए और उसके बाद नकाबपोश बंदूकधारियों ने होटल में घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


सूचना मंत्री रेमिस डांडजीनोऊ ने ट्वीट किया कि कम से कम 30 बंधकों को छुड़ा लिया गया है और सेना का अभियान अभी चल रहा है। होटल से छुड़ाए गए लोगों में लोक निर्माण मंत्री क्लीमेंट सवादोगो भी शामिल हैं। दो भारतीय भी होटल में फंसे थे लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग कर कई लोगों को मारा

Burkina Faso: 20 died in bomb blast in hotel

धमाके में कई लोग घायल हुए जिनमें से करीब 35 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऊगाडूगू में एक अस्पताल के निदेशक रॉबर्ट संगारे के मुताबिक कम से कम 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। चरमपंथी संगठनों पर नजर रखने वाले एक समूह का कहना है कि अल-कायदा इन इस्लामिक मगरेब नाम के संगठन ने हमलों की जिम्मेदारी ली है।

चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर पहले होटल के नजदीक कैपेचीनो कैफे में दाखिल हुए और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। इस गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं। ऊगाडूगू में अमरीकी दूतावास का कहना है कि वह स्थिति पर नजर रखे हुए है। पड़ोसी देश माली में बीते साल नवंबर में एक होटल पर हुए ऐसे ही एक हमले में बीस लोग मारे गए थे।

पिछले साल सैन्य तख्तापलट के बाद बुर्किना फासो में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं। सैन्य तख्तापलट में 27 सालों से शासन कर रहे ब्लेस कैंपाउरे को पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed