बर्गर किंग ने 'बर्गर' और 'किंग' को दिया शादी का अनोखा तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इत्तेफाक से आपका सर नेम किसी मल्टीनेशनल कंपनी के नाम से मिलता हो और इस बात का पता जब कपंनी को चलता है तो वह आपकी शादी का पूरा खर्चा उठाने का आपको ऑफर देती है। यहीं नहीं अगले कई पीड़ियों तक आपके बच्चे और उनके बच्चे सर नेम की वजह से उस कपंनी का का मुफ्त में विज्ञापन भी करते रहेंगे।
जी हां क़ुछ ऐसा ही वाकया यूएस शिकागो में शादी करने जा रहे एक प्रेमी युगल के साथ हुआ और कंपनी ने सगाई से लेकर शादी तक का पूरा खर्चा उठाने का ऑफर दे डाला।
सर नेम ने बनाया स्पॉन्सर
टीओआई में प्रकाशित खबर के मुताबिक फास्ट फूड तैयार करने वाली यूएस कंपनी बर्गर किंग ने यूएस के प्रेमी युगल 'जोईल बर्गर' और 'ऐस्ले किंग' को शादी से पहले यह अनोखा तोहफा दिया है।
मिडीया रिपोर्ट के मुताबिक 24 वर्षीय 'जोईल बर्गर' और उनकी प्रेमिका 'ऐस्ले किंग' ने बर्गर किंग का यह ऑफर कबूल कर लिया है। जुलाई 17 को इन यूएस के जेक्शनविले में इन दोनों का शादी समारोह होगा। यह युगल जोड़ा लंबे समय से यूएस बर्लिन के एक गांव में रहता है।
बीते सोमवार को इस युगल जोड़े को न्यूयोर्क के मल्टीनेशनल ऑफिस से स्काईप कॉल आया। जोईल ने एक दैनिक स्टेट जर्नल रजिस्टर को बताया कि बर्गर किंग कपंनी के प्रवक्ता का फोन आया और शादी का खर्चा समेत उन दोनों की फोटो को कंपनी के लोगो की एक सीरिज बनाने का ऑफर दिया।
कंपनी ने युगल जोड़े की फोटो भी जारी की है। जोईल ने बताया कि इस ऑफर से वे चौंक गए और बहुत खुश हैं। कंपनी द्वारा उनकी शादी को लेकर तैयार किया गया फोटो यहां सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।