ब्रसेल्स के एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले को दो आत्मघाती हमलावरों द्वारा अंजाम दिया गया जबकि तीसरे हमलावर की तलाश की जा रही है।
फेडरल प्रॉसिक्यूटर फ्रेडरिक वैन लियू ने कहा कि एयरपोर्ट से प्राप्त एक फुटेज में तीन शख्स एयरपोर्ट की ओर जाते दिख रहे हैं और संभव है कि इनमें से दो ने आत्मघाती हमले को अंजाम दिया जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने इसके लिए एक नोटिस भी जारी कर दिया है। इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 34 हो गई है।
2 of 14
मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि
- फोटो : Twitter
यह संख्या कम से कम बताई जा रही है। अभी इस हादसे में और ज्यादा लोग हताहत हो सकते हैं। इस भीषण आतंकी हमले के बाद की गई एक छापेमारी में पुलिस ने एक अपार्टमेंट से एक बम और आतंकी संगठन आईएस का झंडा बरामद किया। बेल्जियम के अधिकारियों की ओर से जारी एक बयान में कहा कि शेयरबीक जिले में छापेमारी की गई। वहां से एक बम सहित अन्य चीजें बरामद की गईं। जांचकर्ताओं ने वहां से रसायनिक पदार्थ और इस्लामिक स्टेट का झंडा भी बरामद किया।
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला
3 of 14
मेलबीक मेट्रो स्टेशन पर हुए आतंकी हमले में लोगों के मारे जाने की पुष्टि
- फोटो : Twitter
खबरों के अनुसार प्रस्थान वाले एरिया में धमाके हुए हैं और 14 के मारे जाने की भी आशंका है टीवी समाचारों की खबरों के मुताबिक बम धमाके बाद लोगों से बाहर भागते हुए देखा गया है, जहां पर धमाका हुआ वहां पर काले रंग का धुंआ एयरपोर्ट के आसपास उड़ते हुए देखा गया है। बम धमाके के बाद बड़ी संख्या में लोग एयरपोर्ट से बाहर भागते हुए देखे गए।
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला
4 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे
- फोटो : Twitter
अभी शुरूआती खबर में ब्रसेल्स सरकार ने यह पुष्टि नहीं की है कि इस आतंकी हमले में कितने लोग मारे गए हैं।
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला
5 of 14
ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, दो बम फटे
- फोटो : Twitter
पर विस्फोट की तीव्रता देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता कि काफी ज्यादा जान-माल की हानि हुई होगी।