फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   British Prime Minister David Cameron to resign

जनमत संग्रह के नतीजों के बाद कैमरन ने किया एेलान, देंगे इस्तीफा

Fri, 24 Jun 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
British Prime Minister David Cameron to resign
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन देंगे इस्‍तीफा - फोटो : Reuters

जनमत संग्रह के नतीजों के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि वो अगले तीन महीने में अपना पद छोड़ देंगे। यूरोपीय संघ में न रहने के पक्ष में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने मुहर लगाई है। कांटे के इस मुकाबले में वो लोग थोड़ा पीछे रह गए जो ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के साथ रहने के पक्ष में थे।

विज्ञापन


48 प्रतिशत मतदाताओं ने यूरोपीय संघ के पक्ष में वोट दिया है। प्रधानमंत्री कैमरन भी ब्रिटेन के यूरोपीय संघ में रहने के पक्ष में थे। नतीजों से ये साफ हो गया है कि पूर्वोत्तर इंग्लैंड, वेल्स और मिडलैंड्स में अधिकतर मतदाताओं ने यूरोपीय संघ से अलग होना पसंद किया है जबकि लंदन, स्कॉटलैंड और नॉर्दन आयरलैंड के ज्यादातर मतदाता यूरोपीय संघ के साथ ही रहना चाहते थे।
विज्ञापन


नतीजों के बाद पाउंड लड़खड़ा गया है। नतीजों का रुझान यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में दिखने लगा तो पाउंड 1.41 डॉलर पर आ गया। कारोबारियों का कहना है कि वर्ष 2008 के आर्थिक संकट के बाद ये पहला मौका है जब उन्होंने पाउंड को इस तरह बदलते देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने का भारतीय व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा। भारत के वित्त सचिव अशोक लवासा ने इस घटनाक्रम पर कहा है कि सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया उपायों के साथ तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed