फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   british PM appointed suicide prevention minister

ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा ने की आत्महत्या रोकथाम मंत्री की नियुक्ति

Wed, 10 Oct 2018 11:57 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
british PM appointed suicide prevention minister

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने आत्महत्या रोकथाम मंत्री की नियुक्ति की है। ब्रिटिश पीएम ने यह कदम देश में आत्महत्या के मामलों को कम करने के उद्देश्य से उठाया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बुधवार को लंदन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधियों के सामने यह जिम्मेदारी जेकी डॉयल प्राइस को सौंपी। 

विज्ञापन


उन्होंने समारिटान्स चैरिटी संस्था को 1.8 मिलियन पाउंड (लगभग 17. 64 करोड़ रुपये) की राशि देने को कहा है, जिससे कि वह मुफ्त काउंसिलिंग फोन सेवा जारी रख सकें। बता दें कि इंग्लैंड में लगभग 4500 लोग हर साल आत्महत्या कर लेते हैं। 
विज्ञापन


खराब परिस्थितियों में रहने वालों और आत्महत्याओं को रोकने के लिए काम करने वाली संस्था ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के इस फैसले को सराहनीय बताया। संस्था के सीईओ साइमन गनिंग ने कहा कि इस कदम से आत्महत्या और इसके विनाशकारी प्रभावों पर प्रकाश डालने और आत्महत्या की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed