आईएस से संबंध रखने के आरोप में ब्रिटिश मॉडल गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ब्रिटिश ग्लैमर मॉडल को आईएस से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा आतंकी समूह आईएस के आतंकियों से संपर्क किया था।
द सन के लिए टॉपलेस तस्वीरें खींचा चुकी किंबरली मिनर्स के बारे में माना जा रहा है कि उन्होंने चुपचाप इस्लाम अपना लिया है। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर लाइक और शेयर किए जा रहे आईएस के वीडियोज ने ब्रिटेन के आतंकरोधी पुलिस और खुफिया एजेंसी एमआई को जांच करने पर मजबूर कर दिया।
दि संडे टाइम्स के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर आतंकवादी अधिनियम-2000 के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पश्चिमी यॉर्कशायर के ब्रैडफोर्ड में स्थित उनके घर की छानबीन की।
जमानत पर हुई रिहा,लेकिन जांच जारी
27 वर्षीय मॉडल को रविवार शाम को जमानत पर रिहा कर दिया गया, मगर अभी आगे की जांच जारी रहेगी। पिछले महीने एक समाचार पत्र ने खुलासा किया था कि मिनर्स सोशल मीडिया पर एलियास आयशा लॉरेन अल-ब्रिटानिया के रूप में सक्रिय रहती हैं।
इसके साथ ही राइफल और अन्य हथियार लेकर खड़ी महिलाओं की तस्वीरों को पोस्ट करती हैं। इस मामले में मिनर्स का दावा है कि उन्हें फंसाने के लिए यह फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है।
मैं किसी भी सोशल मीडिया साइट पर सक्रिय नहीं हूं और मैं किसी आतंकी समूह के साथ संपर्क में भी नहीं हूं। मैं लोगों का ख्याल रखने वाली इंसान हूं और मेरा दिल सोने की शुद्ध है।