फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   britain gives political asylum to maldives president

ब्रिटेन ने दी मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति को राजनीतिक शरण

Tue, 24 May 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
britain gives political asylum to maldives president
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद - फोटो : getty images

जजों को गिरफ्तार करने के आरोप में सजा काट रहे मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्द नशीद को ब्रिटेन ने राजनीतिक शरण दी है। मोहम्मद नशीद इस समय कमर की बीमारी का इलाज कराने ब्रिटेन में ही हैं। मालदीव की सरकार ने बीमारी का इलाज कराने के लिए नशीद को ब्रिटेन जाने की इजाजत दी थी।

विज्ञापन


लोकतांत्रिक रूप से चुने गए मोहम्मद नशीद को वरिष्ठ जजों को गिरफ्तार करने के आरोप में 13 साल की सजा दी गई है। मालदीव के विदेश मंत्रालय ने कहा कि, 'ब्रिटेन द्वारा दी गई राजनीतिक शरण अभी तक आधिकारिक तौर पर सप्ष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन


नशीद को 2008 में निरंकुश शासक मोमून अब्दुल गय्यूम के शासन की समाप्ति के बाद लोकतांत्रिक रूप से राषुट्रपति चुना गया था। 2012 में जजों की गिरफ्तारी के बाद नशीद के खिलाफ जनता ने व्यापक स्तर पर जन आंदोलन चलाया था। नशीद 2013 में मालदीव में हुए राष्ट्रपति चुनाव में निरंकुश शासक गय्यूम के सौतेले भाई  यामीन अब्दुल गय्यूम से हार गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद को गिरफ्तार करने के बाद उन पर मालदीव के आतंकवाद के खिलाफ कानून के तहत मुकदमा चलाय गया था। आतंकवाद के खिलाफ कानून के तहत मुकदमा चलाने की अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने बहुत आलोचना की थी। यूनाइटेड नेशन्स के एक समूह ने मोहम्मद नशीद की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed