{"_id":"5beb5ce0bdec2269612ad490","slug":"britain-cleared-that-agreement-settled-on-brexit-indenture","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोपीय संघ के साथ मसौदा ब्रेक्जिट करार पर सहमति बनी : ब्रिटेन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
यूरोपीय संघ के साथ मसौदा ब्रेक्जिट करार पर सहमति बनी : ब्रिटेन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Nov 2018 04:53 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के वार्ताकारों में ब्रेक्जिट समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है जिसकी ब्रिटेन की कैबिनेट बुधवार को एक आपात बैठक में समीक्षा करेगी। यह जानकारी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे के कार्यालय ने दी।
विज्ञापन
डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान में कहा, ‘कैबिनेट की कल (बुधवार) दोपहर दो बजे बैठक होगी जिसमें ब्रसेल्स में वार्ता टीमों के बीच सहमत हुए मसौदा समझौते पर विचार किया जाएगा और आगे के कदम पर निर्णय किया जाएगा।’
विज्ञापन
एक यूरोपीय सूत्र ने कहा कि एक तकनीकी समझौता बन गया है लेकिन उसे ब्रिटिश और यूरोपीय दोनों ओर से राजनीतिक मंजूरी जरूरी है। आयरलैंड के सरकारी प्रसारणकर्ता आरटीई ने दो सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा कि मसौदे में आयरिश सीमा विवाद को सुलझाने के मसौदे पर भी सहमति बन गई है।
विज्ञापन