फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   BRICS Summit: PM Modi said fourth industrial revolution more important than capital

ब्रिक्स सम्मेलन: पीएम मोदी ने चौथी औद्योगिक क्रांति चर्चा को बताया पूंजी से अधिक महत्वपूर्ण

Thu, 26 Jul 2018 09:59 PM IST
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Updated Thu, 26 Jul 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
BRICS Summit: PM Modi said fourth industrial revolution more important than capital
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहानिसबर्ग में बृहस्पतिवार को सभी पांच राष्ट्र प्रमुखों की औपचारिक मुलाकात के साथ ही 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ण अधिवेशन को संबोधित किया। 
विज्ञापन


चौथी औद्योगिक क्रांति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य तैयार करने के लिए हमें स्कूलों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों को तकनीक के अनुसार बदलना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रौद्योगिकी में बदलाव की गति को हमारे पाठ्यक्रम में जगह मिले। मोदी ने कहा कि नव प्रौद्योगिकी आविष्कारों से बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उत्पादकता भी बढ़ाई जा सकती है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि चौथी औद्योगिकी क्रांति पूंजी से भी अधिक महत्वपूर्ण है। नई औद्योगिक तकनीक और डिजिटल इंटरफेस जिस नई दुनिया का निर्माण कर रहे हैं, वह एक अवसर भी है और एक चुनौती भी। इसके साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र की बेहतरीन पद्धतियों और नियमों को आपस में साझा करने की भी बात कही। आपको बता दें कि इस साल सम्मेलन की का विषय 'चौथी औद्योगिक क्रांति में विकासशील देशों का समावेशी विकास और साझा समृद्धि' है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के अलावा इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा भी मौजूद हैं।


यह है चौथी औद्योगिक क्रांति :

18 वीं शताब्दी की प्रारंभिक औद्योगिक क्रांति के बाद चौथी औद्योगिक क्रांति चौथा प्रमुख औद्योगिक युग है। यह उन प्रौद्योगिकियों के संलयन की विशेषता को दर्शा रहा है जो भौतिक, डिजिटल और जैविक क्षेत्रों के बीच की रेखाओं को धुंधला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed