फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   brazil-serial-killer

'39 हत्याएं करने वाला' व्यक्ति गिरफ़्तार

Fri, 17 Oct 2014 11:57 AM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
brazil-serial-killer

ब्राज़ील की पुलिस ने एक ऐसे शख़्स को गिरफ़्तार किया है जिस पर तीन साल में कम से कम 39 हत्याएं करने का आरोप है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उन्होंने ये हत्याएँ करने की बात कबूल की है।

पुलिस का कहना था कि पेशे से सिक्युरिटी गार्ड 26 साल के थियागो हेनरिक गोमेस दा रोशा बेघर लोगों, औरतों और समलैंगिकों को निशाना बनाते थे।

हत्याओं की जांच कर रही एक विशेष पुलिस टीम ने दा रोशा को गोईआनिया में गिरफ़्तार किया।

पुलिस का कहना था कि दा रोशा मोटरसाइकिल पर लोगों के पास जाते थे लेकिन उनका चेहरा हेलमट से ढंका होता था।

पुलिस का आरोप है कि हत्या करने से पहले वे अकसर कीमती समान की मांग करते थे लेकिन हत्या के बाद समान लिए बिना ही चले जाते थे।

पुलिस का कहना था कि वे पीड़ितों को नहीं जानते थे और उन्होंने ''हर चीज़ के ख़िलाफ़ अंदरूनी ग़ुस्सा था जो हत्या करने के बाद ही शांत होता था।"

जांचकर्ताओं का कहना था कि वे सबूतों की छानबीन कर रहे हैं और उन्होंने हथियार भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed