फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bombing in iraq and Indian nurses

इराक में बमबारी के बीच तहखाने में बंद भारतीय नर्सें

Tue, 01 Jul 2014 01:14 PM IST
इमरान क़ुरैशी/बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
इमरान क़ुरैशी/बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए Updated Tue, 01 Jul 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
bombing in iraq and Indian nurses

इराक के तिकरीत में फंसी भारतीय नर्सों को अस्पताल के अंदर और आसपास हुए ताजा बम धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों से एक बेसमेंट में रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन


तिकरीत अस्पताल में नर्स मरीना जोस ने बीबीसी हिंदी को फोन पर ये जानकारी दी है।

उन्होंने बताया, "अस्पताल के आसपास कुछ बम धमाके हुए यहां तक कि अस्पताल परिसर में भी। तब एक लड़ाके ने हम सभी को अस्पताल के बेसमेंट में बनी रसोई में शरण लेने को कहा था। हम डरे हुए हैं, हमें नहीं पता हम यहां कैसे रह पाएंगे।"

विज्ञापन

भारतीय नर्सों ने बताया अपना हाल

bombing in iraq and Indian nurses

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बीबीसी हिंदी को बताया कि भारत की ओर से इराकी सेना और सरकार को नर्सों के बारे में जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया, “हमने अस्पताल में मौजूद 46 नर्सों के बारे में इराक़ सरकार और सेना को सूचित कर दिया है साथ ही उनसे संपर्क साधने को भी कहा है।"

लेकिन नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, “अस्पताल में किसी भी तरह का बम विस्फोट नहीं हुआ है। हां वहां से 200 मीटर की दूरी पर एक इमारत में धमाका जरूर हुआ था। ऐसे हालात में सुरक्षा कारणों से बेसमेंट में जाना एक सामान्य प्रक्रिया है। हम उन नर्सों से संपर्क में हैं।"

इराकी सेना और आईएसआईएस के बीच संघर्ष तेज

bombing in iraq and Indian nurses

इस समय तिकरीत में इराकी सेना और आईएसआईएस के लड़ाकों के बीच संघर्ष की खबरें आ रही हैं।

जोस के केरल में भेजे गए एक संदेश से ही इराक में भारतीय नर्सों के फंसे होने का पता चल पाया था।

नर्सों को वहां से निकाले जाने का काम बग़दाद या अरबिल जाने वाली सड़कों पर भारी गोलीबारी के चलते अभी रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed