फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bomb blast in iraq

इराक़: बम धमाकों में 60 से ज़्यादा की मौत

Sun, 11 Aug 2013 03:27 AM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Sun, 11 Aug 2013 03:27 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in iraq

इराक़ की राजधानी बग़दाद में शनिवार को हुए कार बम धमाकों में 60 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


ये हमले रमज़ान का पवित्र महीना ख़त्म होने के बाद ईद के मौके पर हुए हैं।

बग़दाद से एक बीबीसी संवाददाता का कहना है कि धमाके शिया और सुन्नी, दोंनो ही इलाकों में हुए।ये कारें बाज़ारों, कैफ़े और रेस्त्राओं के नज़दीक पार्क थीं जहां लोग ईद उल-फ़ितर की छुट्टियों के दौरान इकट्ठा हुए थे।

पुलिस का कहना था कि शनिवार को सबसे घातक कार बम हमला शाम को दक्षिण-पूर्वी जिस्र दियाला इलाके में एक बाज़ार में हुआ जिसमें सात लोगों की मौत हुई और 20 घायल हो गए।
विज्ञापन


हिंसा में तेज़ी
माना जा रहा है कि पिछले कई सालों के मुक़ाबले इस साल इराक़ में रमज़ान के दौरान सबसे ज़्यादा हिंसा हुई है और 670 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं।

पिछले छह महीने में हुई ज़्यादातर हिंसक वारदातों को सुन्नी इस्लामिक चरमपंथी गुटों ने अंजाम दिया है और इनके निशाने पर शिया मुस्लिम इलाके थे।

इस तरह के हमलों में इस साल अब तक 40,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसके अलावा 9,865 लोग घायल हुए और सबसे ज़्यादा असर बग़दाद प्रांत में हुआ है।

पिछले सप्ताह इराक़ के प्रधान मंत्री नूरी अल-मलिकी ने चरमपंथियों के खिलाफ़ कार्रवाई जारी रखने का वादा करते हुए कहा था, "हम अपने बच्चों को इन हत्यारों और इन्हें भीतर और बाहर से समर्थन देने वालों के लिए नहीं छोड़ेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सुन्नी समुदाय का आरोप है कि नूरी अल-मलिकी की शिया नेतृत्व वाली सरकार उन्हें नज़रअंदाज़ करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed