फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   boko haram kidnapped girls found clues

अगवा लड़कियों का मिला सुराग, कार्रवाई का इंतजार

Tue, 27 May 2014 10:40 AM IST
Updated Tue, 27 May 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
boko haram kidnapped girls found clues

नाइजीरिया की सेना का कहना है कि उन्हें पता है कि बोको हराम ने अपहृत लड़कियों को कहां रखा है। हालांकि सेना बचाव अभियान की कोशिश नहीं कर रही है।

विज्ञापन


नाइजीरिया के सेना प्रमुख ने कहा है कि यह परिजनों के लिए अच्छी ख़बर है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सेना अपनी ताकत का इस्तेमाल कर लड़कियों की जान ख़तरे में नहीं डालेगी।
विज्ञापन


अप्रैल में संदिग्ध चरमपंथी संगठन बोको हराम ने दो सौ से ज़्यादा लड़कियों को उनके स्कूल से अग़वा कर लिया था।

इससे पहले बीबीसी को मिली जानकारी के मुताबिक लड़कियों की रिहाई के लिए सरकार और बोको हराम के बीच समझौता अंतिम दौर में पहुंच गया था लेकिन बाद में सरकार पीछे हट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते के बाद पीछे हटी सरकार

boko haram kidnapped girls found clues

अबुजा में मौजूद बीबीसी संवाददाता बिल रॉस के मुताबिक एक मध्यस्थ ने बोको हराम के नेताओं से मुलाक़ात की थी और उस स्थान का दौरा भी किया था जहां लड़कियों को रखा गया है।

संवाददाता के मुताबिक 50 लड़कियों के बदले सौ बोको हराम लड़ाकों की रिहाई का समझौता तय हो गया था।

लेकिन नाइजीरिया के राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन की पेरिस में इस संकट को लेकर हुई बैठक के बाद सरकार समझौते से पीछे हट गई। सरकार के पीछे हटने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

नाइजीरिया की सरकार पर बोको हराम से निपटने और लड़कियों को वापस लाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है।

बोको हराम ने 2009 में सरकार विरोधी हिंसा शुरू की थी। तब से हिंसा में कई हज़ार लोग मारे जा चुके हैं।

ख़तरा नहीं लेंगे

boko haram kidnapped girls found clues

नाइजीरिया की सेना के प्रमुख एयर मार्शल एलेक्स बदेह ने सोमवार को बताया कि सेना के पास लड़कियों की स्थिति की जानकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपनी लड़कियों को वापस लाने के प्रयासों में उनकी जान ख़तरे में नहीं डालेंगे।

सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि सेना जानती है कि वह क्या कर रही है और उन्हें राष्ट्रपति का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

अग़वा की गई लड़कियों में से अधिकतर ईसाई हैं। संभवतः लड़कियों को उत्तर-पूर्वी बोर्नो प्रांत के घने जंगलों में चैड और कैमरून की सीमा के क़रीब रखा गया है।

अग़वा की गई लड़कियों को खोजने के लिए फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, चीन और कई अन्य देशों ने अपने विशेषज्ञ दल भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed