फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   boko haram kidnaped 200 nigirian girl

200 लड़कियों को 365 दिन रखा अपने कब्जे में

Tue, 14 Apr 2015 01:25 PM IST
Updated Tue, 14 Apr 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
boko haram kidnaped 200 nigirian girl

नाइजीरियाई चरमपंथी समूह बोको हराम द्वारा 200 से

विज्ञापन
ज्यादा लड़कियों को अगवा किए जाने के एक साल पूरे होने पर उनकी याद में कई देशों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में हर अगवा लड़की का प्रतिनिधत्व करते हुए 219 लड़कियां विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी।

'मैं दौड़ती रही और अपहर्ताओं के चंगुल से आजाद हुई'
लंदन और वाशिंगटन में भी इसी तरह प्रदर्शन होने वाले हैं। मंगलवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि पिछले साल की शुरुआत से अब तक 2000 लड़कियों और औरतों को अगवा कर रसोइया, सेक्स स्लेव और लड़ाकू बनाया गया है।

14 अप्रैल 2014 को नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी इलाके चिबोक से लड़कियों को अगवा किया था, जिसके बाद दुनिया भर में इसको लेकर गुस्से की आग भड़क उठी थी। अमेरिका और चीन जैसे देशों ने भी लड़कियों को खोजने में मदद देने का वादा किया था, लेकिन आजतक उनमें से किसी का कोई पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed