{"_id":"e28374e0869b491b00227875a0060eb4","slug":"boko-haram-attacked-in-a-vilage-in-nigeria-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोको हराम का एक और कत्लेआम","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बोको हराम का एक और कत्लेआम
Updated Sat, 14 Feb 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरमपंथी समूह बोको हराम ने नाइजीरिया के पड़ोसी देश चाड में घुसकर पहली बार कत्लेआम को अंजाम दिया है। फौज के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि बोको हराम के लड़ाके चार मोटरबोट के सहारे चाड झील को पार किया और एक गांव पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
वहां के निवासियों ने बताया कि चाड की फौज ने आखिरकार चरमपंथियों को खदेड़ दिया। चाड हाल ही में नाइजीरिया और कैमरून के साथ बोको हराम के खिलाफ फौजी कार्रवाई में शामिल हुआ है।
विज्ञापन
चाड की सेना के कर्नल अजिम बेरमांडउ अगुना ने बीबीसी पत्रकार थॉमस फेसी को बताया कि चरमपंथियों ने गाउबिओ गांव पर हमले में एक सेना के जवान को मार दिया है और चार अन्य को घायल कर दिया है।
विज्ञापन
अगुना ने बताया कि बोको हराम के दो चरमपंथी मारे गए और पांच घायल हुए हैं। बोको हराम के जिहादी नाइजीरिया में इस्लामी शासन की स्थापना कर चाहते है।
नाइजीरिया में साल 2009 से अबतक उन्होंने हजारों लोगों को मार दिया है और लाखों को उनके घर से खदेड़ दिया है।