फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   boko attacks in nigera college, 10 died.

नाइजीरियाः कॉलेज पर हमले में कई मरे

Thu, 18 Sep 2014 07:30 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 07:30 AM IST
विज्ञापन
boko attacks in nigera college, 10 died.
उत्तरी नाइजीरिया के कानो शहर में एक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान पर चरमपंथी हमला हुआ है।
विज्ञापन


एक छात्र ने बीबीसी को फोन पर बताया है कि उसने मौके पर 17 शव देखे हैं। शहर के फेडरल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से छात्रों को भागते हुए देखा गया है।

अभी ये साफ नहीं है कि यह हमला किसने किया है, हालांकि शक चरमपंथी संगठन 'बोको हराम' पर है।

सेना के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "हमारे जवान वहां मौजूद हैं। मैंने उनसे बात की है। उनका कहना है कि भीड़ बहुत ज़्यादा है।"

कानो शहर में जुलाई में चार दिनों के भीतर पांच हमले हुए थे। एक हमला कॉलेज पर हुआ था जिसमें छह लोग मारे गए थे।

छात्राओं के अपहरण के विरोध में नाइजीरिया में कई बड़े प्रदर्शन भी हुए हैं। चरमपंथी संगठन बोको हराम पश्चिमी शिक्षा का विरोध करता है और स्कूलों और कॉलेजों पर हमले करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed