फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   blast in pipeline, 24 died

गैस पाइपलाइन में धमाके, 24 की मौत

Fri, 01 Aug 2014 11:49 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
blast in pipeline, 24 died
दक्षिणी ताइवान के शहर कावशियांग में गुरुवार को तेल की पाइप लाइनों में हुए धमाकों में 24 लोगों की मौत हो गई और तीन सौ से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मरने वालों में चार दमकल कर्मचारी भी शामिल हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन ख़बरों के मुताबिक आग की वजह पाइपलाइन की टूट-फूट हो सकती है।

नेशनल फ़ायर एजेंसी ने कहा, ''स्थानीय दमकल विभाग को गुरुवार देर शाम गैस रिसाव की जानकारी मिली। लेकिन देर रात तक दो-तीन वर्ग किलोमीटर के प्रभावित इलाक़े में कई धमाके हुए।''
विज्ञापन

सड़क बनी गुफा

blast in pipeline, 24 died

एक प्रत्यक्षदर्शी चेन गुयान युयान ने बीबीसी को बताया, '' मैंने देखा कि बहुत सी मोटरसाइकलें और कारें सड़कों पर पड़ी हैं। डॉक्टर लोगों के शरीर चेक कर पता लगा रहे थे कि वो ज़िंदा हैं या मृत।''

चेन ने बताया कि धमाकों के कारण सड़कों पर गुफाओं की तरह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। आसपास रहने वालों को घरों से निकाल कर स्कूलों में ठहराया गया है।

जहाँ हादसा हुआ है, वहां सीवर के साथ-साथ कई तेलकंपनियों की पाइप लाइनें हैं।
ताइपे में मौज़ूद बीबीसी संवाददाता सिंडी सुई का कहना है कि दमकल कर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed