फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Blast in Indian Restaurant of Canada, Victim of traders dispute

कनाडा के भारतीय रेस्तरां में व्यापारियों के विवाद का शिकार बने लोग, विस्फोट में हुए घायल

Wed, 22 Aug 2018 11:35 AM IST
भाषा, ओटावा
भाषा, ओटावा Updated Wed, 22 Aug 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Blast in Indian Restaurant of Canada, Victim of traders dispute

टोरंटो के नजदीक एक भारतीय रेस्तरां में हुए विस्फोट के पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि ‘‘दो प्रतिद्वंद्वी व्यापारियों के बीच विवाद के चलते यह हमला किया गया।’’ 

विज्ञापन


हमले के 15 पीड़ितों में से छह ने अदालत में कहा कि ‘बॉम्बे भेल रेस्तरां’ के मालिक उन्हें ‘‘गंभीर और लंबे समय तक रहने वाली चोटों’’ के लिए 46 लाख डॉलर दें। उनका कहना है कि मालिकों को पता था या पता होना चाहिए था कि सीधा उन्हें निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन


अभियोजकों ने बयान में कहा कि वे गलत समय पर गलत स्थान पर थे और एक ऐसे विवाद का निशाना बने जिसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं था। रेस्तरां के मरम्मत के बाद कुछ हफ्तों में वापस खुलने की उम्मीद है। मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 मई को कनाडा के समयानुसार रात साढ़े दस बजे दो संदिग्ध लोग उस रेस्तरां में पहुंचे और एक विस्फोटक वहां छोड़ भाग गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed