{"_id":"c36487574b532a5dad3b8c35a243ca1f","slug":"blast-in-china-64-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीनः कारखाने में हुआ विस्फोट, 65 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीनः कारखाने में हुआ विस्फोट, 65 की मौत
Updated Sat, 02 Aug 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
चीन में विस्फोट की घटना में 65 लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। धमाका देश के पूर्वी इलाके के एक कारखाने में हुआ है।
विज्ञापन
चीन के सरकारी टेलीविजन के देश के पूर्वी इलाक़े में एक फ़ैक्ट्री में हुआ ये विस्फ़ोट काफी जोरदार था। जिसमें कम से कम 65 लोग मारे गए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार धमाके में कम से कम 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन जारी तस्वीरों में कारखाने से काला धुआं निकलते देखा जा सकता है। हादसे के समय कारखाने में 200 से ज़्यादा लोग काम कर रहे थे। अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं और कारखाने में राहत और बचाव का कार्य जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
आमतौर पर होते रहते हैं ऐसे हादसे
चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) के अनुसार इस कारखाने में कार के कलपुर्जों का निर्माण होता है और यहां क़रीब 450 मजदूर काम करते हैं।
इसके ग्राहकों में अमरीकी कंपनी जनरल मोटर्स भी शामिल है। शंघाई में मौजूद बीबीसी के जॉन सुडवर्थ कहते हैं कि चीनी कारखानों में आमतौर पर इस तरह के हादसे होते रहते हैं।
हालांकि आंकड़े बताते हैं कि हाल के वर्षों में कुछ कारखानों में सुरक्षा मानकों में सुधार हुआ है।