फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   billboards puts air into water

होर्डिंग जो हवा को पानी में बदल डालता है!

Mon, 25 Mar 2013 03:04 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 25 Mar 2013 03:04 PM IST
विज्ञापन
billboards puts air into water

पेरु की राजधानी लीमा की दहलीज़ पर एक होर्डिंग लगा है जो लोगों की पानी की ज़रूरतों को पूरा कर रहा है।

विज्ञापन


अब आप ये सोच रहे होंगे कि होर्डिंग भला लोगों को पानी कैसे पिला सकता है?

वो ऐसे कि ये होर्डिंग वातावरण में मौजूद नमी का इस्तेमाल कर साफ पानी पैदा करता है।

लीमा में युनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी (यूटेक) के कुछ शोधकर्ता और विज्ञापन एजेंसी ‘मायो पेरु ड्राफ्ट एफसीबी’ ने मिल कर ये नायाब होर्डिंग तैयार किया है।


इस होर्डिंग पर लिखा है – “ये वो होर्डिंग है जो हवा से पानी पैदा करता है।”

इस होर्डिंग ने पेरु के लोगों को सकते में डाल दिया है और ये वाकई फायदेमंद भी साबित हो रहा है।

इस होर्डिंग के ज़रिए हर दिन 96 लीटर पानी पैदा किया जा रहा है। हवा में नमी को कैद कर ये होर्डिंग अब तक 9,000 लीटर साफ पानी बना चुका है।

मशहूर हुआ होर्डिंग
यूटेक का कहना है कि वो कल्पना को सच में तब्दील करना चाहते थे और इस होर्डिंग की सफलता से ये साबित होता है कि तकनीक की मदद से कुछ भी असंभव नहीं है।

पेरु में बहुत कम बारिश होती है, लेकिन यहा कि हवा में करीब 98 प्रतिशत नमी मौजूद होती है।

यूटेक की प्रवक्ता जेसिका रुआस का कहना है, “यहां पानी की यूं तो कमी नहीं है। समुद्र में बहुत सा पानी है, लेकिन वो पीने लायक नहीं है। समुद्र के पानी को पीने लायक बनाने के लिए बड़ी धनराशि की भी ज़रूरत पड़ती है। लेकिन इस होर्डिंग में इतना खर्च नहीं आता और ये बड़ी आसानी से हवा की नमी को पानी में परिवर्तित कर देता है।”
विज्ञापन


रुआस का मानना है कि ये होर्डिंग पानी की किल्लत की समस्या का सही समाधान साबित हो सकता है।

इस होर्डिंग के भीतर पांच ऐसे यंत्र होते हैं जो हवा की नमी को कन्डेंसर और फिल्टर की मदद से पानी में परिवर्तित कर देते हैं।

हवा से बना ये पानी होर्डिंग के ऊपर बनी टंकी में जमा हो जाता है। होर्डिंग के नीचे एक नल लगा है, जहां से आम आदमी पानी पी सकते हैं।

ज़ाहिर है कि ये होर्डिंग अब इतना मशहूर हो गया है कि आसपास के लोग खास इसे देखने और यहां का पानी पीने चले आते हैं।

इस पूरे सेट-अप को बनाने में करीब 1,200 डॉलर का खर्च आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed