फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   biggest ever sacrifice of children, found remains of 140 children in peru

पेरू में इतिहास का सबसे बड़ा नरसंहार, मिले 140 बच्चों और 200 लामाओं के अवशेष

Sat, 28 Apr 2018 02:24 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
biggest ever sacrifice of children, found remains of 140 children in peru

अंधविश्वास केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के अन्य देशों में भी प्रचलित है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला पेरू के ट्रुजिलो शहर से सामने आया है। पेरू के तीसरे सबसे बड़े शहर में 140 बच्चों के अवशेष मिले हैं। नेशनल जियोग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक पेरू के उत्तरी तटीय क्षेत्र में 550 साल पहले किसी धार्मिक अनुष्ठान के तहत इन बच्चों की बलि दी गई थी। वहीं बच्चों के शवों के अलावा वहां 200 छोटे लामाओं के शव भी मिले हैं जो कि एक प्रकार का जानवर होता है। इससे पहले साल 2011 में भी इसी जगह पर 42 बच्चों और 70 लामाओं के अवशेष मिले थे। इसके पास 35,000 साल पुराना एक मंदिर भी है। 

विज्ञापन


बता दें पेरू का यह पुरातात्विक स्थल 'हुआनचाकिटो-लास लामास' के नाम से जाना जाता है और यह जगह यूनेस्को के वर्ल्ड हेरीटेज साइट कहे जाने वाले चान चान से महज आधा मील की दूरी पर स्थित है। वहीं सबसे पहले इन अवशेषों का पता साल 2011 में चला था। इसके बाद वहां खुदाई करने पर कुछ अवशेष मिले थे। फिर 2016 में उसी स्थान पर 140 बच्चों और 200 लामाओं के अवशेष मिले। 
विज्ञापन


रेडियोकार्बन तकनीक से पता चला है कि यह घटना 1400-1450 ईस्वी की है। इसके अलावा अवशेषों का विश्लेषण करने पर पता चला कि बच्चों का दिल निकालने के लिए उनकी पसलियों और पेट की हड्डियों को काटा गया था। इन बच्चों की उम्र 5 से 14 साल के बीच की बताई जा रही है। जिसमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। साथ ही नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी द्वारा इस जगह की जांच अभी भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed