फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Big Blasts Near UN Building hits central Jakarta.

जकार्ता में बड़ा आतंकी हमला, सिलसिलेवार धमाकों में 6 की मौत

Thu, 14 Jan 2016 11:47 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:47 AM IST
विज्ञापन
Big Blasts Near UN Building hits central Jakarta.

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यहां एक साथ 6 सिलसिलेवार बम धमाके में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाकों के बाद यहां लगातार गोलीबारी भी जारी है।

विज्ञापन


ये धमाके संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के पास हुए हैं। बताया जा रहा है कि जहां ये धमाके हुए हैं वह बहुत सुरक्षित इलाका है। यहां से इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का निवास स्थान पास ही है। इसके साथ-साथ रूस समेत कई देशों के दूतावास भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों ने पूरी योजना के साथ इस हमले को अंजाम दिया। ब्लास्ट के दौरान ग्रेनेड का इस्तेमाल भी किया गया। इन धमाकों में एक पुलिस पोस्ट के पूरी तरह से तबाह होने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल जकार्ता में हुए सीरियल ब्लास्ट

Big Blasts Near UN Building hits central Jakarta.

सेंट्रल जकार्ता में हुए लगातार धमाकों में तीन आत्मघाती हमलावर भी थे। जिन जगहों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया उनमें से एक धमाका स्टारबक्स हाउस के पास हुआ है। जहां एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।

दूसरा धमाका सरिना मॉल के पास बताया जा रहा है। इसके अलावा आतंकियों ने एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को भी अपना निशाना बनाया है।

बताया जा रहा है कि 12 से 14 की संख्या में आतंकियों ने ये हमला किया है। इंडोनेशिया पुलिस की ओर से मिल रही जानकारी के मुताबिक हमले के पीछे आईएसआईएस का हाथ होने की संभावना है।

फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर आतंकियों ने एक थियेटर में पनाह ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed