फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   berlussconi

नहीं सुधरे बर्लुस्कोनी, 28 वर्षीय प्रेमिका से ब्याह

Fri, 01 Nov 2013 12:36 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
berlussconi

अपनी रंगीनमिजाजी के लिए मशहूर इटली के 77 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने उम्र में 49 साल छोटी अपनी प्रेमिका फ्रंसेस्का पास्कल से गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है।

विज्ञापन


बर्लुस्कोनी की एक नजदीकी मित्र ने यह खुलासा किया है। फ्रंसेस्का टीवी शो गर्ल रही हैं। बर्लुस्कोनी की चर्चित ‘बुंगा बुंगा पार्टी’ में शामिल होती रही मरीथेल पोलैंको ने कहा है कि इस शादी में उन्हें आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


शादी मिलान के नजदीक बर्लुस्कोनी के पैलेटिल विला में हुई। रिपोर्ट के मुताबिक करीब तीन हफ्ते पहले बर्लुस्कोनी के इस विला में स्थित चैपल में शादी हुई।

इससे पहले बुल्गारिया की एक अभिनेत्री के हवाले से एक टीवी ने फ्रंसेस्का पास्कल के समलैंगिक होने का दावा किया था। इसके बाद फ्रंसेस्का ने इस टीवी पर एक करोड़ यूरो का दावा ठोका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलैंको के मुताबिक पैलेटिल विला में गुपचुप तरीके से विवाह समारोह का आयोजन किया गया।

इटली के एक रेडियो-2 को पोलैंको ने बताया कि उन्हें विवाह समारोह में आमंत्रित किया गया था पर वह नहीं जा सकीं, हालांकि उन्होंने बधाई जरूर भेजी। पोलैंको ने अब तक बर्लुस्कोनी की ‘बुंगा बुंगा’ पार्टियों समेत कई पार्टियों में शामिल होने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed