फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   benjamin netanyahu wins elections

इसराइल में नेतन्याहू का गठबंधन जीता

Wed, 23 Jan 2013 01:50 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Wed, 23 Jan 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
benjamin netanyahu wins elections

इसराइल में प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की अगुवाई वाले दक्षिणपंथी गठबंधन ने संसदीय चुनावों में जीत हासिल कर ली है, लेकिन उसका बहुमत घट गया है।

विज्ञापन


चुनाव के बाद हुए सर्वेक्षणों के मुताबिक नेतन्याहू के लिकुड-बेतेन्यू गठबंधन को संसद में 31 सीटें मिलेंगी जबकि निवर्तमान संसद में उसके पास 42 सीटें थीं।
विज्ञापन


आश्चर्यजनक रुप से येश अतिद (यही भविष्य है) नाम की मध्यमार्गी पार्टी को 18-19 सीटें मिलने की संभावना है जबकि लेबर के 17 सीटें पर कब्जा करने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव विश्लेषकों का मानना है कि नए मंत्रिमंडल के गठन में जमकर राजनीतिक खरीद फरोख्त हो सकती है। उनका कहना है कि नेतन्याहू का गठबंधन विपक्ष में भी बैठ सकता है।


चुनाव के सारे परिणाम बुधवार तक आने की संभावना है और आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी।

व्यापक गठबंधन
मतदान खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने फेसबुक पन्ने पर लिखा कि चुनाव नतीजों से साफ है कि इसराइली लोग चाहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री पद पर बना रहूं और जितना संभव हो एक व्यापक गठबंधन बनाऊं।

इसराइली संसद क्नेसेट की 120 सीटों के लिए कुल 32 पार्टियां चुनाव मैदान में थी। इसराइल में आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत चुनाव होते हैं। किसी भी पार्टी को संसद में जगह पाने के लिए कम से कम 2 प्रतिशत वोट जरूर हासिल करने होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed