{"_id":"5ae5b2154f1c1b320a8b71a8","slug":"before-the-pm-narendra-modi-visit-to-nepal-explosion-at-hydroelectricity-project-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के नेपाल दौरे से पहले बम विस्फोट, जांच शुरू","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
PM मोदी के नेपाल दौरे से पहले बम विस्फोट, जांच शुरू
एजेंसी, काठमांडू
Updated Sun, 29 Apr 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन से कुछ हफ्ते पहले ही जलविद्युत परियोजना के कार्यालय में रविवार को एक बम विस्फोट हुआ है।
विज्ञापन
मुख्य जिला अधिकारी शिव राज जोशी ने कहा कि विस्फोट में लगभग 500 किलोमीटर दूर टुमलिंगर क्षेत्र में 900 मेगावॉट अरुण 111 जलविद्युत पावर प्लांट के कार्यालय की कंपाउंड की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
इस परियोजना को 2020 में संचालित किया जाएगा। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब पीएम मोदी के नेपाल आकर परियोजना के उद्घाटन की तैयारियां जोर-सोर से चल रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पीएम मोदी 11 मई को नेपाल दौरे पर जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में कोई भी घायल नहीं हुआ है, फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।