फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बीमार, मौत से पहले ही मंत्री कर रहे शोकसभा की तैयारी

Thu, 05 Jul 2018 02:54 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाल Updated Thu, 05 Jul 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Before the death of queen government officials doing rehearsal for her funeral

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इस वक्त बामीर हैं। इसी वजह से बकिंघम पैलेस ने बीते हफ्ते उनकी सारी मीटिंग कैंसल कर दी हैं। बार बार बीमार होने के कारण उन्होंने बीते हफ्ते सेंट पॉल कैथेड्रल में होने वाले सेवा समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया। इसी बीच एक स्थानीय अखबार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक महारानी अभी बीमार ही हुई हैं लेकिन सरकार के कुछ मंत्रियों ने उनके निधन के बाद होने वाली शोकसभा की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। यह काम मंत्रियों द्वारा गोपनीय तरीके से किया जा रहा है।

अखबार ने बताया रिहर्सल का नाम

Before the death of queen government officials doing rehearsal for her funeral
- फोटो : twitter

अखबार ने इस बात का दावा किया है कि इस अभ्यास का नाम कैसल डव है। जिसमें कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। बताया जा रहा है ब्रिटेन में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी राजपरिवार के सदस्य की मौत से पहले ही उसकी शोक सभा के लिए अभ्यास किया जा रहा हो। बताया तो ये भी जा रहा है कि यदि महारानी का निधन हो जाता है तो वह घटना ब्रिटेन के इतिहास की सबसे बड़ी घटनाओं में गिनी जाएगी।

पहली बार 2013 में हुईं थी अस्पताल में भर्ती

Before the death of queen government officials doing rehearsal for her funeral

92 साल की महारानी पहली बार साल 2013 में अस्पताल में भर्ती हुईं थी। उस वक्त वह 86 साल की थीं। उनकी तबीयत की बात पता चलते ही ब्रिटेन में दुआओं का दौर शुरू हो गया था। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें गैस्ट्रोएंटेरिटीस नामक बीमारी हुई थी। जिसके लिए उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनका खास ध्यान रखा जिसके बाद उनकी स्थिति में जल्द ही सुधार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महारानी की मौत के बाद सरकार उठाएगी ये बड़े कदम

Before the death of queen government officials doing rehearsal for her funeral

इससे पहले बीते साल गार्जियन अखबार ने महारानी के निधन के बाद सरकार और राजमहल द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की पूरी जानकारी दी थी। अखबार द्वारा दी गई जानकारी में बताया था कि महारानी की मौत के बाद देश को बहुत बड़े नुकसान से गुजरना पड़ेगा। उनके निधन के बाद जीडीपी को 50 हजार करोड़ से भी अधिक का नुकसान होगा।

विज्ञापन

12 दिन तक मनेगा शोक

Before the death of queen government officials doing rehearsal for her funeral

रिपोर्ट के अनुसार महारानी के निधन के बाद देश में 12 दिनों तक शोक मनाया जाएगा। काउंसिल में राजगद्दी के अगले वारिस की चर्चा होगी। बकिंघम पैलेस के दरवाजे पर सूचना लगाई जाएगी, जिसमें बताया जाएगा कि महारानी का निधन हुआ है। इसके अलावा इसकी सूचना दुनियाभर की मीडियो को भी दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed