{"_id":"5997cd664f1c1bab778b4edf","slug":"barcelona-attack-five-minutes-of-panic-and-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्सिलोना अटैक: पैनिक और टेरर के वो 5 मिनट, जिससे दहल गया स्पेन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बार्सिलोना अटैक: पैनिक और टेरर के वो 5 मिनट, जिससे दहल गया स्पेन
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:30 AM IST
विज्ञापन
बार्सिलोना आंतकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन के बार्सिलोना में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से ज्यादा लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। चश्मदीदों के मुताबिक हमले के बाद वहां की स्थिति काफी भयावह थी। सड़कों पर सिर्फ लाशें ही लाशें बिखरी हुई थीं और वहां मौजूद लोग डर से चीख रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बार्सिलोना की फुटपाथ पर वो 5 मिनट काफी पैनिक और आतंकित करने वाला था।
विज्ञापन
पढ़ें:- बार्सिलोना अटैक: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य संदिग्ध मूसा ऊकबीर ढेर
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक गुरुवार दोपहर का वक्त था, तभी किराए पर ली गई एक फिएट वैन राम ब्लास की चौड़े फुटपाथ पर आ गई, ड्राइवर एक्सिलेटर पर पूरा प्रेशर बनाया हुआ था और अचानक उसने नरसंहार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लोगों को अंधाधुंध तरीके से कुचल रही थी वैन
हमले के वक्त घटनास्थल पर मौजूद 34 साल के कार्लोस टेना ने बताया कि वैन लोगों को अंधाधुंध तरीके से कुचल रही थी। उन्होंने बताया कि उसने वैन को देखा, फिर दाएं और बाएं तरफ झांका, फिर मैंने देखा कि वैन का ड्राइवर अपने पीछे क्या छोड़ रहा है ?
पढ़ें:- 2017: 8 महीने में हुए 8 आतंकी हमले, न्यू टेरर ट्रेंड बना भीड़ को रौंदना
टेना ने बताया कि मैंने एक छोटे से बच्चे को देखा। वास्तव में वह काफी भयावह स्थिति में था। वह अपनी मां के पास लेटा हुआ था। वह अपनी जगह से मूव नहीं कर रहा था। उसकी मां अपनी आंखों से पूछ रही थी कि अगर मैं उसकी कुछ मदद कर सकता।
हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल
चश्मदीद के मुताबिक वो दृश्य काफी भयावह था। थोड़ी ही देर में उस फुटपाथ पर हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। वो चंद मिनट दिल को दहला देने वाले थे।
बता दें कि आतंकियों ने गुरुवार को बार्सिलोना की सबसे व्यस्त सड़क पर राहगीरों और सैलानियों को अपना निशाना बनाया और भीड़ भाड़ वाले सिटी सेंटर में वैन घुसाकर लोगों को कुचल डाला। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। तो वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पांच संदिग्ध आतकियों को भी मार गिराया है।