फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Barcelona Attack: Main Suspect Moses Uckabir killed in Police Counter Attack

बार्सिलोना अटैक: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य संदिग्ध मूसा ऊकबीर ढेर

Sat, 19 Aug 2017 09:15 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sat, 19 Aug 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Barcelona Attack: Main Suspect Moses Uckabir killed in Police Counter Attack
मुख्य संदिग्ध मूसा ऊकबीर

बार्सिलोना में गुरुवार को वैन से हमले के मुख्य संदिग्ध मूसा ऊकबीर की पहचान उन पांच संदिग्धों में की जा रही है जो केम्ब्रिल्स में पुलिस कार्रवाई के दौरान मारे गए हैं। पुलिस ने इससे पहले कहा था कि मूसा और अन्य तीन लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बड़े हमले की तैयारी में थे संदिग्ध हमलावर
बार्सिलोना में गुरुवार को जिस वैन से हमला किया गया, माना जा रहा है कि उसे मूसा ऊकबीर ही चला रहे थे। पुलिस का ये भी कहना है कि संदिग्ध हमलावर किसी बड़े हमले की तैयारी में थे लेकिन इसके लिए ज़रूरी चीज़ें नहीं होने की वजह से उन्होंने वैन से हमले का आसान रास्ता चुना।
विज्ञापन


मोरक्को मूल के थे संदिग्ध
कैटलन पुलिस का कहना है कि पिछले बुधवार को अल्कनार शहर में एक धमाका हुआ था जिससे हमले के लिए संभावित विस्फोटक सामग्री नष्ट हो गई थी। मूसा ऊकबीर की उम्र 17 साल बताई जा रही है, जो कैटलन के शहर गिरोना के रहने वाले थे। उनके साथ बाकी संदिग्ध मोरक्को मूल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:- तस्वीरों में देखिए बार्सिलोना हमले की दर्दनाक कहानी...


माना जा रहा है कि मूसा ने अपने भाई के कागज़ात दिखाकर हमले के लिए वैन किराए पर ली थी। केम्ब्रिल्स शहर में भी इन लोगों ने वैन से हमला कर दिया था जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।
लेकिन हमलावरों की गाड़ी पलट गई और बाहर निकलकर उन्होंने लोगों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया था।

14 हो गई मृतकों की संख्या बढ़कर
पुलिस ने मीडिया को बताया कि 18 साल के सैद आला और 24 साल के मोहम्मद हाइकैमी की भी पुलिस कार्रवाई में मौत हो गई है। वहीं चौथा संदिग्ध यूनुस अब्दुयाकूब है जिसकी तलाश अभी जारी है।बता दें कि गुरुवार को वैन से किए गए हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed