फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   banks of greece are re- open the Bank, increase in taxes

फिर से खुले ग्रीस के बैंक, करों में हुई बढ़ोतरी

Tue, 21 Jul 2015 02:41 AM IST
एजेंसी/एथेंस
एजेंसी/एथेंस Updated Tue, 21 Jul 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
banks of greece are re- open the Bank,  increase in taxes

तीन सप्ताह बंद रहने के बाद ग्रीस के बैंक सोमवार को फिर से खुल गए हैं। वहां के बैंक 29 जून से ही बंद थे। आकलन किया जा रहा है कि इससे संकटग्रस्त ग्रीस की अर्थव्यवस्था को तीन अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, देश के कर्जदाताओं के साथ हुए समझौते के तहत ग्रीस सरकार ने विभिन्न करों में बढ़ोतरी की है। ग्रीस के नागरिकों को कुल मिलाकर महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विदेशी बैंकों में पैसे ट्रांसफर करने की सीमा अब भी निर्धारित है और नए खाते खोलने पर लगा प्रतिबंध अभी जारी है। हालांकि, रोजाना 60 यूरो की नकद निकासी की सीमा में छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईसीबी और आईएमएफ के कर्ज का भुगतान

banks of greece are re- open the Bank,  increase in taxes

ग्रीस के बैंक एसोसिएशन के प्रमुख लुका कात्सेली ने कहा कि अब ग्रीस के नागरिक शुक्रवार तक 300 यूरो की निकासी एक बार में कर सकेंगे। इसके बाद नकद निकासी की साप्ताहिक सीमा बढ़ा कर 420 यूरो कर दी जाएगी।

ग्रीस में कई वस्तुओं और सेवाओं पर सोमवार से कर में बढ़ोतरी की गई है। चीनी से लेकर कोकोआ तक और टैक्सी से लेकर अंतिम संस्कार तक के कर 13 फीसदी से बढ़ा कर 23 फीसदी कर दिया गया है।

हालांकि, दवाइयां और पुस्तकें तथा अखबार पर लगने वाला कर 6.5 फीसदी से घटा कर छह फीसदी कर दिया गया है।अनुमान किया जा रहा है कि ग्रीस सोमवार को यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) को 4.2 अरब डॉलर का भुगतान करेगा।

शुक्रवार को यूरोपियन यूनियन द्वारा अल्पावधि के लिए 7.16 अरब यूरो के ब्रिज लोन के कारण यह संभव हो सका है। इस ऋण की बदौलत कर्ज के बोझ तले दबा ग्रीस अंतरराष्ट्रीय मुद्रा (आईएमएफ) को भी भुगतान कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed