फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   bangladesh tiger poacher

बाघ को खोजने गए 6 शिकारी, खुद बने शिकार

Mon, 10 Aug 2015 08:37 PM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 08:37 PM IST
विज्ञापन
bangladesh tiger poacher

बांग्लादेश के सुंदरवन में बाघ का शिकार करने गए छह संदिग्ध शिकारी, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारी हरेंद्र नाथ सरकार के अनुसार जब ठिकाने पर छापा मारा गया तो कथित शिकारियों ने गोली चलानी शुरू कर दी जिसके जवाब में अधिकारियों ने कार्रवाई की।

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से तीन बाघों की ताजा खाल जब्त की हैं। दुनिया के सबसे विशाल मैनग्रोव वन, बांग्लादेश का सुंदरवन बंगाल टाइगरों का घर है, चाहे ताज़ा सर्वे के मुताबिक वहाँ केवल 100 बाघ ही बचे हैं। 2004 में किए गए एक सर्वे के दौरान सुंदरवन में बाघों की संख्या करीब 440 बताई गई थी।

विज्ञापन

अंतिम कुदरती निवास

bangladesh tiger poacher

सुंदरवन भारत और बांग्लादेश के बीच 10 हज़ार वर्ग किलोमीटर में फैला घना जंगल है। विशेषज्ञों के अनुसार बड़े पैमाने पर अवैध शिकार के कारण बाघों की आबादी कम हो रही है।

बाघों की संख्या में आ रही कमी को देखते हुए शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी गई है। भारत और बांग्लादेश के जंगलों में 2,300 से भी कम बंगाल टाइगर बचे हैं।

बाकी कुछ बाघ नेपाल, भूटान, चीन और म्यांमार (बर्मा) जैसे देशों में पाए जाते हैं। विश्व धरोहर की सूची में शामिल सुंदरवन दुनिया में बाघों का अंतिम बचा हुआ कुदरती निवास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed